संसद में राष्ट्रपति कोविंद नेताओं से अभिवादन करते हुए
नई दिल्ली:
- बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के दौरान कई तरह के नजारे संसद भवन में दिखे गए. 26 जनवरी के समारोह में जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 6वीं पंक्ति में बैठाया गया था तो वहीं संसद में पहली पंक्ति में जगह दी गई थी.
- अभिभाषण समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति ने केंद्रीय कक्ष की अगली कतार में बैठे पुरूष नेताओं से हाथ मिलाया और महिला सदस्यों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया.
- राष्ट्रपति को सोनिया गांधी से बातचीत करते देखा गया. केंद्रीय कक्ष से बाहर निकलते हुए राष्ट्रपति ने दूसरी कतार में बैठे सपा नेता मुलायम सिंह यादव और राकांपा नेता शरद पवार से भी हाथ मिलाया.
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के संबंध में संसद के केंद्रीय कक्ष में करीब एक घंटे चले समारोह के दौरान राहुल गांधी को कई बार अपने ठीक पास वाली सीट पर बैठे कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और पास ही बैठीं अपनी मां एवं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से बातचीत करते देखा गया.
- पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अगली कतार में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ बैठी थीं.
- अपने स्थान पर बैठने से पहले आडवाणी ने सोनिया गांधी का अभिवादन किया. समारोह के बाद भी दोनों नेताओं को बातचीत करते देखा गया.
- राष्ट्रपति का अभिभाषण समाप्त होने के बाद सोनिया गांधी, खड़गे एवं कुछ विपक्षी नेताओं ने मेज थपथपाकर स्वागत किया. राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान सरकार की उपलब्धियों का जिक्र आने पर लगभग हर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेज थपथपाकर स्वागत किया.
- केंद्रीय कक्ष से राष्ट्रपति के रवाना होने के बाद राहुल गांधी को अपनी पार्टी के कुछ नेताओं से बात करते हुए देखा गया. वित्त मंत्री अरुण जेटली को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा से बात करते देखा गया.
- राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज समेत केंद्रीय मंत्री एवं विभिन्न दलों के सदस्य केंद्रीय कक्ष में उपस्थित थे.
- राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि उन्हें बहुत निराशा हुई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Budget 2018