2018 Movie: फिल्मी दुनिया अगर आपको एंटरटेन करती है तो कई बार ऐसी फिल्में भी बनाती है जो असल जीवन का आईना बनती हैं. जिसमें लोगों के सुख दुख की तस्वीर होती है. कभी रिश्तों के कड़वे सच होते हैं तो कभी कुदरत के कहर से बिखरती जिंदगियों की दास्तां होती हैं. और, वो जो कहते हैं कि फिल्में सिर्फ मनोरंजन के लिए होती हैं, उन्हें ये जान लेना चाहिए कि असल जिंदगी के दुख दर्द पर बनी ऐसी फिल्में भी बेजोड़ होती हैं. और, फिल्मी फैंस उन्हें देखना भी पसंद करते हैं. हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं. वो भी ऐसी ही एक सच्ची घटना पर बेस्ड मूवी है. जो बनी महज 26 करोड़ रुपये में और कमा डाले 176 करोड़ रुपये.
सच्ची घटना पर बनी फिल्म
हम जिस मूवी का जिक्र यहां कर रहे हैं, उस मूवी का नाम है एवरी वन इज अ हीरो. ये फिल्म मलयालम भाषा की मूवी है. जो केरल में साल 2018 में आई भीषण बाढ़ पर बेस्ड मूवी है. इस बाढ़ ने केरल के लोगों की जिंदगी को तहस-नहस कर दिया था. इस हादसे से उभरने के लिए केरल के लोगों को काफी वक्त लगा. कुछ लोग उस दौर में मसीहा बन कर आए और अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की मदद की. फिल्म में केरल के लोगों का असल दर्द भी पर्दे पर उतारा गया. ये फिल्म महज 26 करोड़ रु. में बनकर तैयार हो गई. और, जब रिलीज हुई तब वो रिस्पॉन्स मिला जिसकी किसी को कोई उम्मीद नहीं थी. फिल्म ने 176 करोड़ रु. की कमाई की.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
2023 में हुई रिलीज
2018 को डायरेक्ट किया है जूड एंथनी जोसफ ने. फिल्म की शूटिंग साल 2019 में ही शुरू हो गई थी. लेकिन कुछ कारणों से फिल्म का काम बंद कर दिया गया. लेकिन जोसफ हर हाल में ये फिल्म बनाना चाहते थे. इसलिए उन्होंने फिल्म पर फिर काम शुरु किया. लेकिन कोरोना काल में फिल्म का काम फिर रुक गया. जब सब कुछ सामान्य हुआ तब फिल्म 21 अप्रैल 2023 में रिलीज हुई और कमाई के मामले में धुरंधर साबित हुई. 2018 में कुनचाको बोबन, टोविनो थॉमस, आसिफ अली, विनीत श्रीनिवासन, नारायण और लाल मुख्य भूमिकाओं में थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं