विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2012

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक नहीं गए येदियुरप्पा

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक नहीं गए येदियुरप्पा
बेंगलुरु: भाजपा द्वारा हाशिए पर छोड़े जाने से नाराज कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का बहिष्कार करने का फैसला किया।

येदियुरप्पा कर्नाटक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने का वादा नहीं निभाने को लेकर खुलेतौर पर भाजपा के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाते रहे हैं।

वह मंगलवार से यहां स्थित आर्ट ऑफ लिविंग नेचर क्योर केंद्र में प्राकृतिक चिकित्सा करा रहे हैं। येदियुरप्पा के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि वह केंद्र में दो दिन और रह सकते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BS Yeddyurappa, BJP, भाजपा कर्नाटक, बीएस येदियुरप्पा, Karnataka BJP, National Executive Meeting, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com