विज्ञापन

लखनऊ में सरेआम मारी बीजेपी नेता को गोली, हालत नाजुक... देखें वारदात का खौफनाक VIDEO

लखनऊ के मेहंदीगंज में पुरानी रंजिश में बीजेपी युवा मोर्चा के श्याम चेतन तिवारी पर देर रात फायरिंग हुई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने आरोपी वैभव वाजपेयी को CCTV फुटेज के आधार पर हिरासत में लिया है. घायल नेता का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है.

लखनऊ में सरेआम मारी बीजेपी नेता को गोली, हालत नाजुक... देखें वारदात का खौफनाक VIDEO
  • लखनऊ के मेहंदीगंज में पुरानी रंजिश के चलते बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पर गोलीबारी की गई.
  • आरोपी वैभव वाजपेयी ने श्याम चेतन पर दो गोलियां चलाईं, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई है.
  • पुलिस ने घटना के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
मेहंदीगंज:

उत्‍तर प्रदेश में लखनऊ के मेहंदीगंज इलाके में पुरानी रंजिश में दबंगों ने बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता श्याम चेतन तिवारी पर शनिवार देर रात फायरिंग की गई. आरोपी वैभव वाजपेयी ने उन पर 2 गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. सरेआम हुई इस गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए CCTV फुटेज के जरिए आरोपी को हिरासत में ले लिया है. घायल नेता का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें आरोपी श्‍याम चेतन को गोली मारते हुए नजर आ रहा है.  

CCTV में गोली मारकर भागता दिखा हमलावर, वीडियो वायरल

श्‍याम चेतन पर गोली चलाने के बाद वैभव वाजपेयी सीसीटी में गोली मारने के बाद भागता हुआ नजर आ रहा है. परिजन ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया. घायल बीजेपी नेता की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित तालकटोरा व बाजारखाला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वीडियो दिखाई दे रहा है कि वैभव ने पहले श्‍याम को एक गोली मारी. फिर जब श्‍याम गोली लगने के बाद नीचे गिर गया, तो फिर पास जाकर वैभव ने दूसरी गोली बारी. इस दौरान श्‍याम दर्द से चिल्‍ला रहा था. 

Latest and Breaking News on NDTV

इस दौरान कुछ लोगों ने श्‍याम को बचाने की भी कोशिश की. डंडे लेकर लोगों ने वैभव पर हमला करना चाहा, लेकिन वैभव ने उन पर भी पिस्‍तौल तान दी. इसके बाद वह पीछे हट गए. हालांकि, गोली मारने के बाद जब वैभव भाग रहे थे, तो कुछ लोगों ने डंडे और लाठी लेकर उसका पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया. 

होर्डिंग के विवाद में किया जानलेवा हमला

पुलिस ने बताया कि अब तक की छानबीन में यह सामने आया है कि कुछ समय पहले होर्डिंग व पोस्टर लगाने को लेकर श्याम चेतन और वैभव के बीच विवाद व मारपीट हुई थी. उसी रंजिश में वैभव ने देर रात इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस आरोपित से पूछताछ कर साथी और असलहे के बारे में जानकारी जुटा रही है. इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें :- अखिलेश यादव 'कटियाबाज'... बिजली चोरी को लेकर सपा पर निशाना, चौराहों पर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग्स

ये भी पढ़ें :- नाले में मिली युवक की लाश, पोस्टमार्टम के दौरान बवाल; राजेपुर में पुलिस पर पथराव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Worker Shot, BJP Worker Shot In UP, BJP Worker Attack In UP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com