विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2021

त्रिपुरा में BJP कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, 3 गिरफ्तार

त्रिपुरा (Tripura) के धलाई जिले में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक 37 वर्षीय कार्यकर्ता की उनके आवास पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

त्रिपुरा में BJP कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, 3 गिरफ्तार
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • BJP कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या
  • त्रिपुरा के धलाई जिले की घटना
  • पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
धलाई:

त्रिपुरा (Tripura) के धलाई जिले में शनिवार को BJP के 37 वर्षीय कार्यकर्ता की उनके आवास पर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस (Tripura Police) ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारियों का एक समूह जलचंद्र करबारी पारा क्षेत्र स्थित कृपा रंजन चकमा के घर में घुसा और उन पर गोली चला दी.

भाजपा जिला समिति के सदस्य आशीष भट्टाचार्जी, स्थानीय विधायक शंभुलाल चकमा, पार्टी के जनजति मोर्चा के जिला अध्यक्ष हंग्सा कुमार उनके घर गए और शोक व्यक्त किया.

दो बेटियों की हत्या करने की आरोपी मां बोली - 'कोरोनावायरस चीन से नहीं, मेरे शरीर से आया'

भाजपा प्रवक्ता नबेंदु भट्टाचार्जी ने कहा, 'उनकी हत्या त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के चुनाव से पहले की गई एक साजिश है.'

VIDEO: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, BJP Worker Shot Dead In Tripura, Tripura Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com