विज्ञापन

BJYM नेता श्याम चेतन तिवारी को गोली मारने वाला वैभव बाजपेयी गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल भी पुलिस ने बरामद किया

Accused Vaibhav Bajpayee Arrested: मेहंदीगंज इलाके में शनिवार देर रात को हुए वारदात में आरोपी वैभव वाजपेयी ने BJYM नेता श्याम चेतन तिवारी पर अवैध पिस्तौल से फायरिंग की थी. गोलीबारी में इस्तेमाल हथियार के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी ने कुल 2 गोली मारी थी. घटना की CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को शनिवार को ही हिरासत में ले लिया था.

BJYM नेता श्याम चेतन तिवारी को गोली मारने वाला वैभव बाजपेयी गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल भी पुलिस ने बरामद किया
ACCUSED ARRESTED VAIBHAV BAJPAYEE WHO SHOT BJP YUVA MORCHA

BJYM Leader: उत्‍तर प्रदेश में लखनऊ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता पर गोलीबारी करने वाले आरोपी को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गोलीबारी में इस्तेमाल अवैध पिस्तौल को भी पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद किया है, जिससे भाजयुमो नेता पर दो गोलियां चलाई गई थी. गंभीर रूप से घायल श्याम चेतन तिवारी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. सीसीटीवी में कैद हुई घटना के बाद का वीडियो खूब वायरल हुआ था. 

मेहंदीगंज इलाके में शनिवार देर रात को हुए वारदात में आरोपी वैभव वाजपेयी ने BJYM नेता श्याम चेतन तिवारी पर अवैध पिस्तौल से फायरिंग की थी. गोलीबारी में इस्तेमाल हथियार के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी ने कुल 2 गोली मारी थी. घटना की CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को शनिवार को ही हिरासत में ले लिया था.

ये भी पढ़ें-किसान ने दिया अपनी मृत्यु भोज का आमंत्रण, Viral हुआ निमंत्रण कॉर्ड, 'मन की बात' में PM मोदी कर चुके हैं अनोखे फार्मर की तारीफ

ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है घायल नेता का इलाज, नाजुक बनी हुई है हालत

रिपोर्ट के मुताबिक गोलीबारी में घायल भाजयुमो नेता श्‍याम चेतन पर गोली चलाने के बाद वैभव वाजपेयी सीसीटीवी में भागता हुआ नजर आ रहा था. ट्रॉमा सेंटर में घायल बीजेपी नेता का इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिरासत में लिए गए आरोपी से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया गया है.

होर्डिंग और पोस्टर लगाने को लेकर पहले भी दोनों के बीच हुई मारपीट 

मामले की छानबीन कर रही पुलिस ने बताया कि कुछ समय पहले होर्डिंग व पोस्टर लगाने को लेकर पीड़ित श्याम चेतन तिवारी और आरोपी वैभव बाजपेयी के बीच विवाद और मारपीट हुई थी. उसी रंजिश में वैभव ने शनिवार देर रात वारदात को अंजाम दिया. हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर गोलीबारी के लिए इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के बाद आरोपी को गिरफ्तार करि लिया.  

ये भी पढ़ें-लखनऊ में सरेआम मारी बीजेपी नेता को गोली, हालत नाजुक... देखें वारदात का खौफनाक VIDEO

सामने आए वारदात के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आरोपी वैभव बाजपेयी ने पहले भाजयुमो नेता श्‍याम चेतन तिवारी को एक गोली मारी. गोली लगते ही पीड़ित श्‍याम चेतन तिवारी नीचे जमीन में गिर गया, तो फिर पास जाकर वैभव ने दूसरी गोली मारी. इस दौरान वीडियो में देखा जा सकता है कि गोलीबारी में घायल श्‍याम दर्द से चिल्‍ला रहा था. 
Latest and Breaking News on NDTV

हमले के बाद लोगों ने घायल बीजेपी नेता को बचाने की भी कोशिश की थी...

गौरतलब है सरेआम हुई गोलीबारी घटना के बाद कुछ लोगों ने गोली से घायल बीजेपी नेता श्‍याम को बचाने की भी कोशिश की. डंडे लेकर लोगों ने आरोपी पर हमला करना चाहा, लेकिन वैभव ने उन पर भी पिस्‍तौल तान दी. इसके बाद लोग पीछे हट गए थे. वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आए वैभव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस अब वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें- बंगाल में TMC की हार पर पार्टी लाइन से चूके कांग्रेस MLA, बोले, ममता बनर्जी की 'अहंकार की राजनीति' का नतीजा

लेखक के बारे में
img
Vivek Shahi
लखनऊ में स्ट्रिंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Luknow News, BJP Worker Shot, Up Crime, Accused Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com