200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में आरोपी ठग सुकेश चंद्रशेखर पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में है. अब इस मामले में तिहाड़ जेल का एक और जेलर गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने तिहाड़ जेल के जेलर को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम प्रकाश चंद है. जो कि 2019 से 2021 तक रोहिणी जेल में अस्सिस्टेंट सुपरिटेंडेंट के पद पर तैनात था. जेलर प्रकाश चंद पर ठग सुकेश चंद्रशेखर की मदद करने का आरोप लगा है.
इन दिनों आरोपी प्रकाश चंद तिहाड़ की जेल नंबर 2 में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट के पद पर तैनात था. सुकेश चंद्रशेखर ने 17 साल की उम्र से ही लोगों को ठगना शुरू कर दिया था. सुकेश चंद्रशेखर पर तिहाड़ जेल के अंदर से 200 करोड़ रुपये का एक्सटॉर्शन रैकेट चलाने का आरोप लगा है. एक राजनेता के रिश्तेदार के रूप में, सुकेश ने कथित तौर पर 100 से अधिक लोगों को ठगा और करोड़ों रूपये वसूले.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें: दुनिया का दूसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट बना दिल्ली, कोविड महामारी से पहले 23वें नंबर पर था काबिज: रिपोर्ट
आरोपी ठग सुकेश चंद्रशेखर और बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज भी चर्चाओं का विषय बन चुके हैं. हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जैकलीन की 7.27 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच कर लिया है. मामले की जांच कर रही ईडी का कहना है कि ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जबरन वसूली के पैसों का इस्तेमाल अभिनेत्री को 5.71 करोड़ रुपये के तोहफे देने के लिए किए थे. सुकेश ने जैकलीन के परिवार को भी महंगे तोहफे, 1.32 करोड़ और 15 लाख के फंड्स दिए थे.
VIDEO: UP : लखनऊ में कैसे ये मुस्लिम परिवार ईद को कर रहा सेलिब्रेट ? आलोक पांडे की रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं