पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से जहां एक तरफ पूरे देश में आक्रोश है वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक बयानबाजी भी चल रही है. सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने गलत बयानबाजी करने वालों पर निशाना साधा. बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पहलगाम की दुर्घटना पर पूरे देश को गुस्सा है. पीएम ने बिहार की सभा में और मन की बात में कहा कि सख़्त कार्रवाई होगी. धर्म पूछ कर गोली मार दी गई. कलमा पढ़ो, नहीं पढ़ पाए तो गोली मार दी गई. विक्टिम के परिवारजन आंखों में आंसुओं के साथ यह बता रहे हैं.
बीजेपी सांसद ने कहा कि क्या राहुल जी और खरगे जी का पार्टी पर कंट्रोल नहीं है? क्या आपने छूट दे दी है? पाकिस्तान में इन वक्तव्यों का उपयोग हो रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा है कि हम कड़ी कार्रवाई करेंगे. पूरा देश एक है. कांग्रेस को ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कर्नाटक के सीएम ने कहा जंग की ज़रुरत नहीं है. पाकिस्तान इसे प्ले कर रहा है. कांग्रेस के नेता जो यहां कहते हैं पाकिस्तान उसका उपयोग करता है. कर्नाटक के आबकारी मंत्री ने कहा आतंकियों ने गोली मारने से पहले धर्म नहीं पूछा. महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वड्डेटिवार ने पूछा क्या आतंकियों के पास धर्म पूछने का समय था?
रॉबर्ट वाड्रा ने भी देश को ज्ञान दे रहे हैं कि लगता है मुसलमानों को दबाया जा रहा है इसलिए ऐसी घटनाएं होती हैं. मणिशंकर अय्यर ने कहा कि बंटवारे के परिणामों को हम अभी तक हल नहीं कर पाए हैं. हिमाचल सरकार के पशुपालन मंत्री ने कहा पूरा विश्व हमारे ऊपर थूक रहा है. पानी रोकने से बदला थोड़े न लिया जाता है. आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज कह रहे हैं कि पानी क्यों बंद किया?
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पूरी दुनिया हमारे साथ खड़ा है लेकिन ये महामानव कह रहे हैं विश्व हम पर थूक रहा है. बीजेपी नेता ने कहा कि अखिलेश यादव ने कहा कि शुभम के परिवार के साथ मेरा कोई संबंध नहीं है लेकिन अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि वे वहां जाएं. यह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है. लोकतंत्र लोकलाज से चलता है. सारा लोकलाज भूल गए क्या?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं