मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय (Nanaji Deshmukh Veterinary University) के पशु चिकित्सकों और छात्रों में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद मेनका गांधी (Maneka Gandhi) के खिलाफ भारी गुस्सा है. छात्रों ने उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया है और उनके फोटो जलाए हैं. छात्रों ने उनसे माफी मांगने की मांग की है. दरअसल, मेनका गांधी ने एक पशु चिकित्सक से फोन पर बात करने के दौरान न केवल उसे धमकी दी बल्कि गालियां भी दीं.
गांधी और एक पशु चिकित्सक के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत का एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहां एक कुत्ते की कथित खराब तरीके से की गई सर्जरी के लिए डॉक्टर को गाली देते और धमकाते हुए एक महिला की आवाज सुनी जा सकती है. बीजेपी सांसद के इस व्यवहार से पशु चिकित्सक आहत हैं.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
MP: मछली से दोगुनी कमाई का लालच दे किसानों से करोड़ ठगे, बीजेपी विधायक तक जाल में फंसीं
वायरल ऑडियो क्लिप पर बीजेपी के विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने ट्विटर पर मेनका गांधी को आड़े हाथों लिया है कहा कि उन्हें शर्म आती है कि मेनका भाजपा से सांसद है. उन्होंने लिखा है, "विगत दिवस सांसद श्रीमती मेनका गांधी ने पशु चिकित्सक डॉ विकाश शर्मा से जिन शब्दों में बात की, उससे वेटरनरी कॉलेज जबलपुर घटिया सिद्ध नहीं हो जाता है, परंतु यह जरूर सिद्ध हो जाता है कि मेनका गांधी निहायत ही घटिया महिला हैं. मैं शर्मिंदा हूँ कि ये मेरी पार्टी की सांसद (नेता नही) हैं."

इधर, भारतीय पशु चिकित्सा संघ ने भी कथित रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी द्वारा पशु चिकित्सक समुदाय के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा की निंदा की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं