रील बनाइए..जनता की कैसे सेवा आप कर रहे हैं उसकी रील बनाइए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उसे लेकर प्रेरित हो. इस बात का जिक्र शनिवार को नितिन नवीन की नई टीम के साथ बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे ने कही. Gen Z यानी 18 साल से लेकर 25 साल तक के युवाओं से कैसे संवाद किया जाए. देशभर के यूनिवर्सिटी, कॉलेज और शिक्षण संस्थान में बीजेपी युवा मोर्चा के समन्वय से नितिन नवीन, स्मृति ईरानी, विनोद तावडे, हर्ष सांघवी और ओपी चौधरी युवाओं को कनेक्ट करेंगे. आने वाले कुछ वक्त में इसको लेकर एक विस्तृत रणनीति बनाई जाएगी.
दरअसल कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन की सफलता के पीछे इंस्टा और दूसरे सोशल मीडिया के जरिए युवाओं की बड़ी लामबंदी थी. खुद नरेंद्र मोदी ने रात को इंस्टा पर GenZ को संबोधित करते हुए कई पोस्ट को डाला था.
यही नहीं बीजेपी के मंगल मिलन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों से कहा कि वो ज्यादा से ज्यादा GenZ से संवाद करें और उनको अधिक से अधिक सुने. उन पर अपने विचार को थोपे न बल्कि उनके मुद्दे की जानकारी लें. इंस्टा से लेकर कई सोशल प्लेटफार्म पर अपने को सक्रिय रखे. यही कारण की बीजेपी समय समय पर अपने पदाधिकारियों की सोशल मीडिया रैंकिंग भी जारी कर रही है.
इंटर्नशिप कार्यक्रम के जरिए बीजेपी Gen Z को जोड़ेगी
भारत में करीब 22 करोड़ Gen Z वोटर है इनमें पहली बार मतदाता करीब 1 करोड़ 22 लाख मतदाता है. इनको बीजेपी इंटर्नशिप के जरिए सांसद, विधायकों और जनप्रतिनिधियों के साथ इंटर्नशिप करने का मौका देगी.
इसके साथ ही राज्य सरकार लोकनीति, पॉलिसी और राजनीति से जोड़ने के लिए मुंबई के BMC GENZ जैसी योजनाओं से जोड़ने की कोशिश करेगी. इसके साथ ही पहली बार वोट देने जा रहे युवाओं को पार्टी अपने डिजिटल मीडिया, नमो एप आउटरीच और मीडिया मैनेजमेंट में इंटर्नशिप का मौका देने की व्यापक रणनीति बना रही है.
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के हेमांग जोशी पर बड़ी ज़िम्मेदारी
गुजरात के बड़ोदरा के सबसे युवा सांसद 35 साल के हेमांग जोशी पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. हेमांग जोशी कैसे पार्टी और Gen Z के बीच संवाद कायम कराएंगे.
हेमांग जोशी पहली बार उस वक़्त सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने मोदी के स्वच्छता कार्यक्रम पर एक लोकगीत बनाया था. खुद हेमांग जोशी ABVP से लेकर युवा मोर्चा तक की जिले स्तर तक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.
हेमांग खुद कह चुके हैं कि डिजिटल तरीके से युवाओं को जोड़ने के लिए कई प्लेटफार्म पर GenZ संवाद नाम से कार्यक्रम चलाया जाएगा. सबसे बड़ी बात GenZ के विचारों को सकारात्मक और देश को मजबूत करने की ओर है.
यह भी पढ़ें: महिलाएं सिर्फ बेटी, पत्नी या मां नहीं, उनकी अपनी पहचान... पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं