विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2021

नीतीश कुमार ने आख‍िर मीडिया से क्यों कहा- 'थोड़ा हम पर भी ख़्याल रखिए?'

नीतीश कुमार के हाव भाव से साफ़ था कि बिहार विधानमंडल के चालू सत्र में विधान परिषद में जो राष्ट्रीय जनता दल के दो सदस्यों के बारे में उनकी टिप्पणी का वीडियो वायरल हुआ है और उसके कारण जो नेगेटिव प्रचार उन्हें मिला है, उससे ना केवल वो चिंतित हैं बल्कि सफ़ाई देकर अब अपनी पुरानी इमेज क़ायम करना चाहते हैं.

नीतीश कुमार ने आख‍िर मीडिया से क्यों कहा- 'थोड़ा हम पर भी ख़्याल रखिए?'
नीतीश कुमार रविवार को पटना में जेडीयू पार्टी कार्यालय में आयोजित एक मिलन समारोह में बोल रहे थे.
पटना:

बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को इस बात का एहसास हो गया है कि इन दिनों वो मीडिया की हेडलाइनों में सबसे अधिक अपने गुस्से के कारण होते हैं. रविवार को उन्होंने एक और बार इस पर सफ़ाई दी कि वो ग़ुस्सा नहीं करते हैं. उन्होंने मीडिया वालों से कहा कि 'हम आप लोगों से विनम्र प्रार्थना करते हैं कि हम पर भी थोड़ा ख़्याल रखिए.' नीतीश रविवार को जेडीयू पार्टी कार्यालय में आयोजित एक मिलन समारोह में बोल रहे थे, जहां उपेन्द्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का जनता दल यूनाइटेड में विलय किया. 

नीतीश ने अपने संबोधन में मीडिया वालों की और इशारा करते हुए कहा कि 'हम कभी-कभी कोई बात कह देते हैं लेकिन हम किसी पर ग़ुस्सा नहीं करते हैं.' उन्होंने कहा कि आप लोग भ्रम में मत रहिए कि ज़ोर से बोल दिये तो ग़ुस्सा में बोल दिए. नीतीश ने कहा कि 'हम समझाने के लिए बोलते हैं क्योंकि मेरा काम है. हाउस में कभी-कभी देखते हैं कि कोई सवाल पूछ रहा है तो उनको समझाने के लिए कह दिए और वो भी एक ही पार्टी के लोग. उसी पर मैंने बोल दिया बैठिए, तो बोला नाराज़ हैं.' फिर नीतीश ने कहा कि 'अगर मेरी बात नहीं मानोगे तो मत मानो लेकिन हम किसी के ख़िलाफ़ नहीं बोलते.'

16 साल पहले भी नीतीश ने उपेंद्र कुशवाहा को दिया था बड़ा पद, 8 साल बाद फिर 'लव-कुश' एकजुट

इसके बाद नीतीश ने मीडिया की तरफ़ हाथ जोड़कर कहा कि आप लोगों से विनम्र प्रार्थना यही करेंगे कि हम पर भी थोड़ा ख़्याल रखिए क्योंकि मेरा कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं है. नीतीश ने फिर नरमी दिखाते हुए कहा कि वो फ़ीडबैक लेने के लिए उन्हें आमंत्रित करेंगे.

उपेंद्र कुशवाहा की जनता दल यूनाटेड में वापसी करवाकर क्या संदेश देना चाहते हैं नीतीश कुमार

नीतीश कुमार के हाव भाव से साफ़ था कि बिहार विधानमंडल के चालू सत्र में विधान परिषद में जो राष्ट्रीय जनता दल के दो सदस्यों के बारे में उनकी टिप्पणी का वीडियो वायरल हुआ है और उसके कारण जो नेगेटिव प्रचार उन्हें मिला है, उससे ना केवल वो चिंतित हैं बल्कि सफ़ाई देकर अब अपनी पुरानी इमेज क़ायम करना चाहते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Bihar CM Nitish Kumar, JDU Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com