- बिहार के खगड़िया पुलिस अधीक्षक आईपीएस अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने यूपीएससी में पांच बार भाग्य आजमाया.
- भानु प्रताप का जन्म आगरा में हुआ. वर्तमान में इनका परिवार राजस्थान के भरतपुर में रहता है.
- पूजा ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर भानु प्रताप सिंह से शादी की थी और दोनों की एक बेटी है.
बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी भानु प्रताप सिंह पर उनकी पत्नी पूजा ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इस बीच दोनों की प्रेम कहानी और भानु प्रताप सिंह की सक्सेस स्टोरी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है. पूजा ने अपने घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर भानु प्रताप सिंह से शादी की थी. वहीं, भानु प्रताप सिंह ने अपनी पांचवीं कोशिश में आईपीएस बनने में सफलता हासिल की. इस दौरान उन्होंने तीन बार यूपीएससी की परीक्षा क्रैक की.
कौन हैं IPS भानु प्रताप सिंह?
भारतीय पुलिस सेवा में 2021 बैच के अधिकारी भानु प्रताप सिंह वर्तमान में बिहार के खगड़िया जिले में एसपी के पद पर तैनात हैं. इससे पहले वह मुजफ्फरपुर और दानापुर में बतौर एएसपी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. भानु प्रताप सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी के पास आगरा में हुआ था. वर्तमान में उनका परिवार राजस्थान के भरतपुर की गीता कॉलोनी में एक किराये के मकान में रहता है. यहीं रहकर भानु प्रताप सिंह ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी. पूजा कोलकाता से भागकर भानु प्रताप के पास भरतपुर ही आई थीं, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली. दोनों की एक बेटी है.
यह भी पढ़ें - IPS आशना चौधरी ने अपनी फिल्म दिल के मुसाफिर का पोस्टर किया शेयर, IAS से लव मैरिज

IPS Bhanu Pratap Singh: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 में AIR 372 हासिल की.
भानु प्रताप सिंह की सक्सेस स्टोरी
जोश टॉक्स पर अपनी सक्सेस स्टोरी शेयर करते हुए भानु प्रताप सिंह ने बताया था कि उनके पिता भारतीय सेना में रहे हैं. पिता को वर्दी में देखकर बचपन से ही उनके मन में ऑफिसर बनने का सपना था. कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की. उन्होंने कुल पांच प्रयास किए. शुरुआत के दो प्रयासों में उन्हें असफलता मिली, लेकिन अगले तीन प्रयासों में वे यूपीएससी क्रैक करने में सफल रहे. इनमें से दो प्रयासों में उनका चयन इंडियन रेलवे पर्सनल सर्विस और भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा सेवा के लिए हुआ था. आखिरकार, अपने आखिरी प्रयास यानी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 में AIR 372 के साथ उनका आईपीएस अधिकारी बनने का सपना पूरा हो गया.
यह भी पढ़ें - 80s फोटो ट्रेंड: विकास दिव्यकीर्ति की पत्नी बोलीं- तब नहीं था 'तुम्हारी साड़ी मेरी से सफेद कैसे' वाला दिखावा

भानु प्रताप सिंह और पूजा की लव स्टोरी
मीडिया से बातचीत में पूजा ने बताया था कि उनकी भानु प्रताप से पहली मुलाकात साल 2015 में कोलकाता में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान हुई थी. धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई, बातचीत बढ़ने लगी और फिर प्यार हो गया. हालांकि, पूजा के घर वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे. परिवार के फैसले के खिलाफ जाकर पूजा कोलकाता से भागकर भरतपुर आ गईं और इसके बाद दोनों ने लव मैरिज कर ली.

पूजा का आरोप है कि अब उनके पति IPS भानु प्रताप सिंह उनसे तलाक लेकर दूसरी शादी करना चाहते हैं.
आईपीएस पर पत्नी पूजा के आरोप
अब पूजा का आरोप है कि उनके पति भानु प्रताप सिंह उनसे तलाक लेकर दूसरी शादी करना चाहते हैं. उनका यह भी कहना है कि वे उन्हें अपनी पांच साल की बेटी से भी नहीं मिलने दे रहे हैं. पूजा जब खगड़िया और भरतपुर स्थित आवास पर पहुंचीं, तो आईपीएस भानु प्रताप सिंह के परिवार ने उन्हें घर के अंदर नहीं घुसने दिया. इस संबंध में पूजा ने भरतपुर के मथुरा गेट पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है.
पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों पर खगड़िया एसपी भानु प्रताप सिंह का पक्ष जानने के लिए जब एनडीटीवी टीम ने उन्हें फोन किया, तो एडिशनल एसपी ने फोन उठाया और जानकारी दी कि सर अभी छुट्टी पर गए हुए हैं.
यह भी पढ़ें- IPS भानु प्रताप सिंह की लव स्टोरी: जिस पूजा ने घर से भागकर की शादी, वो अब मांग रहीं न्याय
यह भी पढ़ें- IPS भानुप्रताप सिंह की पत्नी रात को थाने बैठी रहीं, ससुराल वालों ने नहीं खोला गेट, चर्चा में आई प्रेम कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं