विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

केंद्र सरकार के तीन नए कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ कई राज्यों के किसान नवंबर से प्रदर्शन कर रहे हैं. आंदोलन पहले से थोड़ा थम गया है, हालांकि, किसान संगठनों ने प्रदर्शन का अलग-अलग तरीका निकाला है. शुक्रवार यानी 26 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का आह्वान किया है. किसानों का प्रदर्शन बंद के तहत जारी है. पंजाब-हरियाणा में रेल सेवाएं ठप हो गई हैं. हरिद्वार-दिल्ली हाईवे सहित देश में कई जगहों पर किसानों ने चक्का जाम किया है.

राजधानी दिल्ली के आसपास कई इलाकों में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों ने सुबह में ग़ाज़ीपुर के पास NH 9 बंद किया था. इसके पहले बीच में पुलिस ने ये रास्ता खोला था. किसानों के रास्ते बंद करने के बाद पुलिस ने भी बैरीकेड लगा दिए हैं. दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर को पुलिस ने बंद कर दिया गया था.

Here Are The Updates For Bharat Bandh Today :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Bharat Bandh News, Bharat Bandh Live Updates, Bharat Bandh Today, Farmers Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com