विज्ञापन
7 days ago

West Bengal CM Announcement and Tamil Nadu Politics Live Updates: तमिलनाडु की राजनीति में एक नया मोड़ सामने आया है. हालिया विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी टीवीके के नेता विजय शुक्रवार शाम राज्यपाल से मिलने लोक भवन पहुंचे थे. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने सरकार गठन को लेकर समर्थन देने वाले विधायकों को लेकर चर्चा की और कथित तौर पर सरकार बनाने का दावा भी पेश किया. हालांकि, अब एनडीटीवी को राज्यपाल भवन से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि टीवीके के पास फिलहाल सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत नहीं है. सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल कार्यालय उपलब्ध संख्याबल की समीक्षा कर रहा है और मौजूदा स्थिति में विजय बहुमत का आंकड़ा नहीं जुटा पाए हैं. इस घटनाक्रम के बाद तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस और गहरा गया है.

तमिलनाडु में सियासी हालात के बीच टीवीके प्रमुख विजय के आवास पर देर रात एक अहम बैठक चल रही है. पावर गेम और सरकार गठन को लेकर जारी अटकलों के बीच इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है.
 

ये भी पढ़ें-विजय को रोकने के लिए साथ आएंगे AIADMK और DMK? विधायकों को क्‍यों आई MGR की याद

ये भी पढ़ें-अगर DMK या AIADMK ने की सरकार बनाने की कोशिश तो TVK के सभी 108 विधायक दे देंगे इस्तीफ़ा - सूत्र

Bengal And Tamilnadu Politics LIVE UPDATS...

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा कोलकाता पहुंचे

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, पश्चिम बंगाल में स्वतंत्रता के बाद से BJP के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर BJP विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचे. सुवेंदु अधिकारी, स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री होंगे.

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचे

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचे. वे पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए हैं.

बंगाल के लिए PM का कार्यक्रम

VCK ने विजय के समर्थन वाला पत्र राज्यपाल को भेजा

तमिलनाडु की राजनीति में फिर नया ट्विस्ट आया है. बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच रहे विजय को VCK का समर्थन मिला है. VCK ने समर्थन वाला पत्र राज्यपाल को भेज दिया है.

तमिलनाडु में सियासी हलचल और तेज

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सियासी हलचल और तेज हो गई है. अन्ना डीएमके (AMMK) ने राज्यपाल को पत्र लिखते हुए मांग की है कि सरकार बनाने के लिए एआईएडीएमके को आमंत्रित किया जाए. पत्र में AMMK ने दावा किया है कि मौजूदा हालात में एआईएडीएमके के पास सरकार बनाने की संभावनाएं हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत उसी को मौका दिया जाना चाहिए.

पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी कोलकाता स्थित लोक भवन पहुंचे.

तमिलनाडु: टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई के लोक भवन पहुंचे.

लोक भवन पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, राज्यपाल को सौंपेंगे विधायकों का समर्थन

टीवीके सदस्य ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की

टीवीके पार्टी के एक सदस्य ने सुप्रीम कोर्ट में एक रिट याचिका दायर कर तमिलनाडु के राज्यपाल को निर्देश देने की मांग की है कि वे अभिनेता विजय की टीवीके पार्टी को, जो कि सबसे बड़ी पार्टी है, राज्य सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें.

लोक भवन के लिए निकले शुभेंदु अधिकारी

भाजपा के विधायक दल के नेता और मुख्यमंत्री पद के लिए नवनिर्वाचित उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए जल्द ही कोलकाता के लोक भवन पहुंचेंगे.

ममता बनर्जी को इस बार शुभेंदु अधिकारी ने घर में हराया' - बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में संबोधन के दौरान बोले अमित शाह

मैं भावनीपुर की जनता का बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 23 जिलों में से 20 जिलों में भाजपा नंबर एक पार्टी बनी है एक भी जिला ऐसा नहीं है जहां हमारा विधायक नहीं हो. मैं भावनीपुर की जनता का बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं. सुवेंदु अधिकारी ने गत चुनाव में ममता दीदी को नंदीग्राम में हराया था. मैंने दीदी का एक इंटरव्यू देखा था वह कह रही थी कि मैं इनके गढ़ में लड़ने चली गई और दीदी इस बार सुवेंदु दा ने तो आपको आपके गढ़ में आकर हराया है...

भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि... अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता ने हमसे जो अपेक्षा रखी और जिन आशाओं के साथ हमें बहुमत दिया है, हम पूरा प्रयास करेंगे कि आपके विश्वास को तनिक भी ठेस न पहुंचे, इसमें कोई कमी न हो. हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि Sonar Bangla के लक्ष्य को लेकर हम चलें और बंगाल की जनता की अपेक्षाओं को हम पूर्ण करें.

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमि पर 1950 के बाद आज 2026 में उन्हीं की पार्टी की सरकार बन रही : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज बंगाल की विजय अनेक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है. 100 साल की वैचारिक यात्रा के बाद आज गंगोत्री से गंगासागर तक हर जगह भाजपा की सरकार बनी है. यह हम सभी के लिए बहुत आनंद का विषय है. 1950 से जिस विचार की यात्रा लेकर हम निकले और जिनके नेतृत्व में हम चले, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमि पर 1950 के बाद आज 2026 में उन्हीं की पार्टी की सरकार बन रही है.

शुभेंदु अधिकारी कल लेंगे CM पद की शपथ

पश्चिम बंगाल को नया मुख्यमंत्री मिलेगा, शुभेंदु अधिकारी कल लेंगे शपथ

शुभेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय

पश्चिम बंगाल में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है. प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है और कुछ ही देर में इसका औपचारिक ऐलान हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के साथ‑साथ दो उपमुख्यमंत्रियों के नामों की भी घोषणा किए जाने की संभावना है.

टीवीके प्रमुख विजय को सरकार बनाने के लिए मिला बहुमत

तमिलनाडु में कांग्रेस के बाद सीपीआई, सीपीएम और वीसीके ने टीवीके प्रमुख विजय को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने की बात कही है. तीनों पार्टियां विजय को सीएम बनाने के लिए समर्थन कर रही हैं. इसके बाद टीवीके प्रमुख विजय सरकार गठन के संबंध में आज शाम फिर से तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात करने वाले हैं.

'सोनार बांग्ला' का सपना सच होगा-बीजेपी सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो

बीजेपी सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कहा कि मैं बंगाल की जनता को धन्यवाद करना चाहता हूं. आज़ादी के बाद जो भी सरकार बनी, मुस्लिम तुष्टीकरण वाली सरकार बनी. अब सबका साथ-सबका विकास वाली सरकार बन रही है. 'सोनार बांग्ला' का सपना सच होगा. 

तमिलनाडु: राज्यपाल का बुलाने से पहले ही संख्या पूछना ठीक नहीं-कांग्रेस नेता अधीर रंजन

बंगाल कांग्रेस नेता अधीर चौधरी ने तमिलनाडु में नई सरकार के गठन पर कहा कि नियमों के मुताबिक राज्यपाल को सबसे बड़ी पार्टी को बुलाना चाहिए. अगर राज्यपाल बुलाने से पहले ही संख्या पूछे तो ये ठीक नहीं है. 

बंगाल के लोगों को जो परिवर्तन चाहिए था, वह आ गया-बीजेपी सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला

बीजेपी सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि कल एक ऐतिहासिक दिन होगा जब बंगाल में भजापा की सरकार बनेगी. पहली बार बंगाल में भाजपा की सरकार बन रही है. बंगाल के लोगों को जो परिवर्तन चाहिए था, वह आ गया है. सुरक्षा, विकास और मानव केंद्रित नीतियों के आधार पर काम होगा. यह हमारे लिए खुशी का दिन है. मुझे बहुत खुशी है कि मैं इस ऐतिहासिक पल पर यहां उपस्थित हो सका. 

बंगाल सीएम के शपथ ग्रहण में शामिल होने कोलकाता पहुंचे नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो

पश्चिम बंगाल में कल होने वाले सीएम के शपथ ग्रहण समारोह के लिए नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो कोलकाता पहुं गए हैं.

बंगाल के लिए आज खुशी का दिन-बीजेपी नेता देबाश्री चौधरी

बीजेपी नेता देबाश्री चौधरी ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल के भविष्य के लिए बहुत अच्छा दिन है. इतने दिनों की मेहनत आज सफल होने जा रही है. बहुत खुशी का दिन है। समाज के हर वर्ग के प्रतिनिधित्व हमारी इस विधानसभा में रहेंगे और हर वर्ग से जो वंचित महिलाएं हैं उन्हें आगे बढ़ाया गया है. 

पीएम मोदी के नेतृत्व में बंगाल विकास के पथ पर जाने वाला है-बीजेपी विधायक पूर्णिमा चक्रवर्ती

 कोलकाता के श्यामपुकुर से बीजेपी विधायक पूर्णिमा चक्रवर्ती ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बंगाल विकास के पथ पर जाने वाला है. इतने सालों की तपस्या पूरी होने जा रही है.जनता ने उनका खेला खत्म कर दिया इसलिए वे(ममता बनर्जी) प्रोपेगैंडा कर रही हैं. उन्होंने बंगाल के भविष्य का हनन किया. 

TVK सरकार बनाने का दावा कर रही है तो उसे बनाने दें-प्रयांग खरगे

 तमिलनाडु के राज्यपाल द्वारा TVK से सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों के समर्थन की मांग पर कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि अगर सबसे बड़ी पार्टी सरकार बनाने का दावा कर रही है तो उन्हें सरकार बनाने देना चाहिए और राज्यपाल के आवास पर नहीं सदन में बहुमत साबित करने दें. राज्यपाल किसके लिए काम कर रहे हैं?. 

बंगाल: अमित शाह ने की दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा

विधायक दल की बैठक से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना की. 

बंगाल के डिप्टी सीएम की रेस में निसीथ प्रमाणिक सबसे आगे

बंगाल के डिप्टी सीएम की रेस में निसीथ प्रमाणिक फिलहाल सबसे आगे हैं. सूत्रों के मुताबिक, एक डिप्टी सीएम आदिवासी समुदाय से भी हो सकता है. हालांकि ये तो सिर्फ कयास हैं, असली तस्वीर तो शाम 4 बजे के बाद ही साफ हो सकेगी. 

बंगाल: महिला डिप्टी सीएम की रेस में अग्निमित्रा पॉल का नाम आगे

कहा जा रहा है कि  बंगाल में  उत्तर प्रदेश की तर्ज परदो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं. बीजेपी बंगाल में एक महिला को भी डिप्टी सीएम बना सकती है. खबरों के मुताबिक, अग्निमित्रा पॉल महिला उपमुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रही हैं. वहीं दूसरे उपमुख्यमंत्री उत्तर बंगाल से हो सकता है. 

अमित शाह बंगाल आ गए, अहंकारी लोग देख लें-बीजेपी सांसद राहुल सिन्हा

बीजेपी सांसद राहुल सिन्हा ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है, जिन अहंकारी लोगों ने कहा था कि अमित शाह या कोई केंद्रीय मंत्री यहां 4 तारीख के बाद नहीं आ पाएंगे, आज देखिए अमित शाह यहां आए हैं. जिन लोगों ने ऐसी बातें कही थी वे अपने घर में बैठे हैं. विधायक दल की बैठक में नेता तय होगा, 6 बजे तक सब स्पष्ट हो जाएगा.

बंगाल में जनता का नेता मुख्यमंत्री बनेगा-बीजेपी सांसद सौमित्र खान

बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने कहा कि आज का दिन जनता के लिए उत्सव का है, उत्सव की लहर है क्योंकि जनता का नेता मुख्यमंत्री बनेगा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा होगा. हमने अपने बहुत लोगों को खोया है, बीजेपी के बहुत से कार्यकर्ताओं की जान गई है.. उनके बलिदान के कारण ही हमें जीत मिली है, यह दिन उन्हें स्मरण करने का है. 

आज शाम 4 बजे बंगाल में बीजेपी विधायक दल की बैठक

बंगाल में बीजेपी विधायक दल की बैठक आज शाम 4 बजे होगी. अमित शाह बैठक के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं. शाम 5 बजे सीएम के नाम का ऐलान किया जा सकता है.

बंगाल: दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे अमित शाह

बीजेपी विधायक दल की बैठक के लिए कोलकाता पहुंचे अमित शाह दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हैं.

विधायक दल की बैठक के लिए कोलकाता पहुंचे अमित शाह

बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच गए हैं. 

AIADMK सत्ता में वापसी करे, ये जनता चाहती है- AIADMK सांसद एम थंबीदुरई

तमिलनाडु में सरकार बनाने वाले दावों के बीच AIADMK सांसद एम थंबीदुरई ने कहा कि जनता की भावना है कि AIADMK को सत्ता में वापस आना चाहिए. भगवान की दया से उचित समय में ऐसा हो सकता है.

चेन्नई में चल रही CPI कार्यसमिति की बैठक

तमिलनाडु में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की कार्यसमिति की बैठक चेन्नई स्थित पार्टी कार्यालय में चल रही है. 

बंगाल: सुवेंदु के PA की हत्या में इस्तेमाल बाइक मालिक मिल गया

बंगाल BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने उस बाइक मालिक का पता लगा लिया है, जिसका इस्तेमाल गोली चलाने के लिए किया गया था. मालिक ने पुलिस को बताया कि उनकी बाइक चोरी हो गई थी. 

बीजेपी विधायक रत्ना देबनाथ के घर के पास नहीं हुआ बम धमाका-चुनाव एजेंट जॉय सारा

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में बीजेपी विधायक और आरजीकर रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ के घर के पास बम धमाके की खबरों का उनके चुनाव एजेंट जॉय सारा ने खंडन किया है. उन्होंने कहा कि यहां ऐसी कोई घटना यहां नहीं हुई है, लेकिन पनिहाटी के वार्ड नंबर 2 में बम विस्फोट हुआ है. ये लोग अफवाहें फैलाकर डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

बंगाल सीएम के शपथ ग्रहण के लिए बीजेपी ने क्यों चुनी 9 मई?

बंगाल सीएम के शपथ ग्रहण के लिए बीजेपी ने 9 मई की तारीख इसलिए चुनी है क्यों कि इस दिन रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती है.

बंगाल सीएम पद की रेस में ये 4 नाम आगे

  1. सुवेंदु अधिकारी
  2. दिलीप घोष
  3. समिक भट्टाचार्य
  4. अग्निमित्रा पॉल

तमिनाडु में रिजॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू

तमिनाडु में रिजॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू हो गई है. विजय को बहुमत का 118 का आकड़ा चाहिए. टूट के डर के बीच AIADMK ने अपने 28 विधायकों को पुडुचेरी के रिसॉर्ट भेजा दिया है.

आज अमित शाह खुद चुनेंगे बंगाल का सीएम

बंगाल का सीएम कौन बनेगा, इसका फैसला खुद अमित शाह करेंगे. जानकारी के मुताबिक, आज की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना जाएगा. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समीत भट्टाचार्य, सुवेंदु अधिकारी के नाम का प्रस्ताव रखेंगे और फिर अमित शाह उनके विधायक दल का नेता चुने जाने का ऐलान करेंगे.

बंगाल सीएम की रेस में कौन?

बंगाल के नए सीएम की रेस में सबसे आगे सुवेंदु अधिकारी चल रहे हैं. उन्होंने ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया और नंदीग्राम में भी जीते हैं. 

बंगाल: 9 मई को कोलकाता के परेड ग्राउंड में होगा नए सीएम का शपथ ग्रहण

बंगाल के नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को कोलकाता के परेड ग्राउंड में होगा.

बंगाल: आज दोपहर 2 बजे होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक

बंगाल में बीजेपी विधायक दल की बैठक शुक्रवार को दोपहर 2 बजे होगी. बैठक में नए सीएम का ऐलान किया जा सकता है. 

बंगाल: अमित शाह की मौजूदगी में होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक

बंगाल में बीजेपी विधायक दल की बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होगी. उनको मुख्य पर्यवेक्षक बनाया गया है. वहीं ओडिशा के सीएम मोहन माझी को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. 

बंगाल के राज्यपाल ने संवैधानिक तरीके से ममता बनर्जी को किया सीएम पद से बर्खास्त

बीजेपी नेता देबाश्री चौधरी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि द्वारा पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल को बर्खास्त करने पर कहा कि ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पद से हटना नहीं चाहती थी लेकिन जो संवैधानिक तरीका है उसी तरीके से राज्यपाल ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है ये सिस्टम है और इसी से चलेगा.

बंगाल के राज्यपाल ने भंग की विधानसभा

बीजेपी की बंगाल में जीत के बाद भी ममता बनर्जी सीएम पद से इस्तीफा देने को तैयार नहीं थीं. जिसके बाद राज्यपाल आर एन रवि ने राज्य विधानसभा को उसका कार्यकाल पूरा होने के बाद सात मई से भंग कर दिया. जिसके बाद ममता बनर्जी अब सीएम नहीं रहीं.

बंगाल: अज्ञात हमलावरों ने की सुवेंदु के PA की हत्या

चंद्रनाथ रथ की हत्या बुधवार रात उत्तरी 24 परगना जिले के मध्यग्राम में हुई थी. अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर करीब से गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

बंगाल: सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या पर माहौल गर्म

 सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद बंगाल का माहौल काफी गर्म है. बीजेपी नेता और कार्यकर्ता गुस्से में हैं. वह इसके लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. 

बंगाल: सुवेंदु अधिकारी चुने जा सकते हैं विधायक दल के नेता

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जा सकता है. सीएम के लिए उनके नाम की चर्चा तेज है. 

पश्चिम बंगाल में आज विधायक दल की बैठक

पश्चिम बंगाल में नए सीएम के चुनाव के लिए आज बीजेपी विधायक दल की बैठक होने जा रही है. इस बैठक में जिस चेहरे को विधायक दल का नेता चुना जाएगा वही बंगाल का सीएम बनेगा.

तमिलनाडु: TVK ने समर्थन के लिए संपर्क वामदलों से किया संपर्क

तमिलनाडु में कांग्रेस ने TVK को समर्थन देने का ऐलान किया है. हालांकि अन्‍य पार्टियों से TVK को कोई अच्‍छी खबर नहीं मिली है. TVK की ओर से वामदलों से समर्थन के लिए संपर्क किया गया है, जिन्‍होंने इस मुद्दे पर आज फैसला करने की घोषणा की है. 

तमिलनाडु: TVK के सभी 108 विधायक दे सकते हैं इस्तीफा-सूत्र

 अगर DMK या AIADMK सरकार बनाने की कोशिश करती हैं, तो TVK अपने सभी 108 विधायकों से इस्तीफा दिलाने जैसे कड़े कदम पर विचार कर सकती है. ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है. 

विजय के आने से डीएमके को सता रहा कौन सा डर?

DMK के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक,  डीएमके के युवा नेताओं को डर है कि अगर विजय तमिलनाडु की सत्ता में आए तो उनका हश्र MGR के सत्ता में आने के वक्‍त जैसा हो सकता है. MGR ने अपने पूरे जीवन में DMK को सत्ता से बाहर रखा था. यही कारण है क‍ि DMK का उदयनिधि खेमा अभी TVK को सत्ता से बाहर रखने पर जोर दे रहा है.

तमिलनाडु में AIADMK प्रमुख पलानीसामी को मुख्‍यमंत्री बनाने पर विचार

 DMK के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, AIADMK प्रमुख एडप्पाडी के. पलानीसामी को मुख्‍यमंत्री बनाने और डीएमके के उन्‍हें बाहर से समर्थन देने को लेकर विचार चल रहा है. डीएमके के युवा नेता MGR के वक्‍त को याद कर विजय और TVK के उभार से डरे हुए हैं.

तमिलनाडु में विजय को रोकने के लिए साथ आ सकते हैं AIADMK और DMK

तमिलनाडु में विजय की टीवीके सबसे बड़ी पार्टी है, सरकार बनाने के लिए वे दूसरे दलों से गठजोड़ कर रहे हैं. लेकिन दोनों धुर विरोधी AIADMK और DMK TVK को रोकने के लिए साथ आ सकते हैं. DMK के शीर्ष सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com