- BJP-RSS ने मंगलवार को मौलवियों के साथ बैठक की
- बैठक में भाग लेने वालों ने सामाजिक समरसता और एकता बनाए रखने पर जोर दिया
- इस बैठक में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के प्रमुख सदस्य शामिल हुए
अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले मुस्लिम समुदाय तक पहुंच बनाने के लिए आरएसएस और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मुस्लिम समुदाय के मौलवियों और बुद्धिजीवियों के साथ मंगलवार को एक बैठक आयोजित की. बैठक में भाग लेने वालों ने सामाजिक समरसता और एकता बनाए रखने पर जोर दिया. बैठक में कहा गया कि अदालत के फैसले को लेकर न तो ‘जुनूनी जश्न' होना चाहिए और न ही ‘हार का हंगामा.' बता दें, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के घर पर हुई इस बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता कृष्ण गोपाल और रामलाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव महमूद मदनी, शिया धर्मगुरु कल्बे जवाद, फिल्म निर्माता मुजफ्फर अली और बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के प्रमुख सदस्य शामिल हुए.
अयोध्या मामले पर फैसले से पहले BJP ने अपने कार्यकर्ताओं को दी सलाह, कही ये बात
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
बैठक में मौजूद लोगों ने सामाजिक-सांप्रदायिक सौहार्द की रक्षा करने और उसे मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई. उन्होंने कहा कि सभी दशाओं में देश में भाईचारे और एकता को बनाए रखा जाएगा. बैठक में शामिल होने वालों ने उन तत्वों से सावधान रहने के लिए आगाह किया जो अपने निहित स्वार्थों के लिए समाज के सौहार्द और एकता को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर सकते हैं. बैठक के बाद नकवी ने कहा, ‘आज एक ऐतिहासिक वार्ता हुई जिसमें मुस्लिम बुद्धिजीवियों और मौलवियों ने भाग लिया. बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि देश में सभी परिस्थितियों में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए सभी संभव प्रयास किए जाने चाहिए.' उन्होंने कहा, ‘कहीं पर भी जीत का जुनूनी जश्न और हार का हाहाकारी हंगामा नहीं होना चाहिए, उससे बचना चाहिए.'
CM योगी ने मंत्रियों को अयोध्या मुद्दे पर बयानबाजी से दूर रहने के दिए निर्देश
वहीं शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से सहमति बनी कि अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सभी को स्वीकार्य होगा. उन्होंने कहा, ‘यह देश को मजबूत करेगा. इस बैठक से एकता का संदेश गया है. यह वार्ता (आरएसएस नेताओं और मुस्लिमों के बीच) जो शुरू हुई वह नहीं रूकेगी और भविष्य में भी संघ प्रतिनिधियों और मुस्लिम समुदाय के बीच वार्ता जारी रहेगी.' बता दें, इस बैठक को आरएसएस और भाजपा के मुस्लिम समुदाय तक पहुंच बनाने और शांति एवं सद्भाव का संदेश दिए जाने के प्रयासों के तहत देखा जा रहा है. सूत्रों के अनुसार आरएसएस नेता गोपाल ने बैठक में मौजूद लोगों से पूछा कि क्या यह जरूरी है कि मुसलमान, मुसलमानों का नेतृत्व करें और हिंदू, हिंदुओं का नेतृत्व करें. उन्होंने पूछा, ‘एक हिंदू, एक मुस्लिम का नेतृत्व क्यों नहीं कर सकता और एक मुस्लिम, एक हिंदू का नेतृत्व क्यों नहीं कर सकता? रामलाल के हवाले से कहा गया है कि विभिन्न धर्मों के बावजूद ‘राष्ट्र पहले' की सोच होनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘एक व्यक्ति के बयान को पूरे संगठन के बयान के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए.'
अयोध्या मामले में फैसला आने की संभावना को देखते हुए एमपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर रोक
बैठक के बाद जावेद ने कहा कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि फैसले का सभी द्वारा सम्मान करने की अपील की जानी चाहिए. फिल्म निर्माता मुजफ्फर अली ने कहा, ‘आज देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति इतनी खराब है कि अगर चीजें गलत होती हैं और लोग किसी भी तरह की सांप्रदायिक अशांति में पड़ते हैं, तो अर्थव्यवस्था बहुत बुरी तरह से तहस नहस हो जाएगी.' अली ने नकवी की पहल की सराहना करते हुए कहा, ‘यह एक अच्छी पहल है, वार्ता बहुत महत्वपूर्ण है.' अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति तारिक मंसूर भी बैठक में शामिल हुए थे. उन्होंने कहा कि लोगों को भड़काऊ बयान नहीं देना चाहिए और उन्होंने सोशल मीडिया पर सावधान रहने की अपील की. बैठक में मौजूद अन्य लोगों में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य कमल फारुकी, पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी, हज समिति के पूर्व अध्यक्ष क़ैसर शमीम, जेएनयू के प्रोफेसर अब्दुल नफी और अखिल भारतीय सूफी सज्जादा नशीन परिषद के अध्यक्ष सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती शामिल हुए.
VIDEO: जुमे की नमाज में हुई अपील, अयोध्या फैसले को लेकर शांति रखें मुस्लिम
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं