- एफिल टावर पर BAPS संतों के दौरे के दौरान महिलाओं को काम से हटाने को लेकर विवाद पिछले महीने विवाद हुआ था.
- BAPS हिंदू मंदिर के प्रमुख ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने इस विवाद को एफिल टावर प्रबंधन की गलतफहमी बताया.
- NDTV वर्ल्ड समिट में पहुंचे ब्रह्माविहारी स्वामीजी ने इस विवाद पर खुलकर चर्चा की है.
फ्रांस का एफिल टावर पूरी दुनिया में मशहूर है. लेकिन पिछले महीने यहां हिंदू धार्मिक संगठन BAPS के लोगों के दौरे के दौरान महिलाओं को काम से दूर किए जाने को लेकर बड़ा बवाल मचा. कर्मचारियों के हड़ताल के कारण एफिल टावर को बंद करना पड़ा. बाद में पूरे फ्रांस में लैंगिक समानता को लेकर बहस भी छिड़ी. विवाद बढ़ने पर BAPS को भी सफाई देनी पड़ी. लेकिन असल में उस विवाद की कहानी क्या थी? इसका खुलासा शुक्रवार को NDTV World Summit 2026 के मंच से अबू धाबी स्थित BAPS हिंदू मंदिर के प्रमुख पूज्य ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने किया.
एफिल टावर विवाद एक गलतफहमी
ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने उस घटना को एफिल टावर की तरफ से हुई एक गलतफहमी बताया. उन्होंने कहा, "एक आध्यात्मिक संगठन के तौर पर हम पिछले लगभग 10 सालों से फ्रांसीसी सरकार के संपर्क में हैं. सभी प्रक्रियाओं और निष्पक्ष सुनवाई के बाद उन्होंने हमें मंदिर बनाने के लिए जमीन दी.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
फ्रांस सरकार ने हमें मंदिर बनाने के लिए जमीन दी, जुलूस भी निकाला
उन्होंने आगे बताया कि फ्रांस सरकार ने मंदिर के लिए हमें जो जमीन दी, वह एक ऐसे धार्मिक परिसर में है, जहां एक मस्जिद, एक यहूदी प्रार्थना स्थल, दो बौद्ध मंदिर भी है. सब कुछ ठीक है. सभी खुश हैं. उन्होंने हमें पेरिस की मुख्य सड़कों और सीन नदी से होकर एक जुलूस निकालने की विशेष अनुमति भी दी थी. यह एक बेहद शानदार सांस्कृतिक जुलूस था, जिसकी आप कल्पना भी कर सकते हैं.
'हम ट्रेन-प्लेन में सफर करते हैं, वहां भी महिलाएं होती हैं'
स्वामीजी ने आगे कहा, "जैसा कि आप जानते हैं जब हम हवाई जहाज से यात्रा करते हैं तो हम कभी भी महिलाओं को विमान से उतरने के लिए नहीं कहते. हम ट्रेनों में भी सफर करते हैं, वहां भी महिलाएं साथ होती हैं. यहां तक कि इस सभा में भी सभी मौजूद हैं.
#NDTVWorldSummit2026 | "It was a miscommunication on Eiffel Tower's part": Brahmavihari Swamiji, International Spokesperson of BAPS and Head of BAPS Hindu Mandir in Abu Dhabi on the Eiffel Tower row @AdityaRajKaul https://t.co/M8YzSgCGi4
— NDTV (@ndtv) October 23, 2026
'बेवजह सनसनीखेज बनाया गया एफिल विवाद'
BAPS हिंदू मंदिर के प्रमुख पूज्य ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने कहा साधु होने के नाते हम अपने आध्यात्मिक नियमों का पालन करते हैं. हम खुद तो इनका पालन करते हैं पर कभी किसी और पर इन्हें थोपते नहीं हैं. एफिल टावर के लोग तो खुश थे. लेकिन कुछ लोग इसे बेवजह सनसनीखेज बनाना चाहते हैं तो वो बात अलग है.
यह भी पढ़ें - हिंदू संगठन BAPS और महिला कर्मचारियों को हटाना... क्या है एफिल टावर से जुड़ा विवाद?
यह भी पढ़ें - 'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध', AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं