विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2018

अयोध्या मुद्दा : मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड अपने पिछले रुख पर कायम

मस्जिद के लिए समर्पित जमीन न तो बेची जा सकती, न उपहार में दी जा सकती और ना ही उसे त्यागा जा सकता है

अयोध्या मुद्दा : मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड अपने पिछले रुख पर कायम
हैदराबाद में शुक्रवार को आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक हुई.
  • हैदराबाद में बोर्ड की कार्यकारी समिति की बैठक हुई
  • एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी मौजूद रहे
  • बोर्ड ने एक बार फिर शरिया के मौलिक स्तर पर जोर दिया
हैदराबाद: आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने शुक्रवार को बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि विवाद पर अपना पूर्व का रुख दोहराते हुए कहा कि मस्जिद के लिए समर्पित जमीन न तो बेची जा सकती, न उपहार में दी जा सकती और इसे ना ही त्यागा जा सकता.

बोर्ड की कार्यकारी समिति ने शुक्रवार की शाम को यहां बैठक की. बाद में जारी बयान में बोर्ड ने एक बार फिर शरिया के मौलिक स्तर पर जोर दिया कि मस्जिद के लिए समर्पित जमीन को न तो बेचा जा सकता, न उपहार में दिया जा सकता और ना ही इसे त्यागा जा सकता.

VIDEO : ट्रिपल तलाक बिल पर आपत्ति

बयान बोर्ड के सचिव मौलाना उमरैन महफूज रहमानी ने जारी किया. उनके साथ एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी मौजूद थे.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayodhya Dispute
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com