विज्ञापन

पिल्ले से 'भाई' जैसा प्यार, असम बाढ़ में बहने से बचाने के लिए मासूम बच्चा खुद उफनती नदी में बह गया

पालतू पिल्ले को असम की बाढ़ में बहने से बचाने की कोशिश में 13 साल का मासूम ऋदीप खुद बह गया. परिवार ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है. वह अपने-माता पिता का इकलौता बेटा था.

पिल्ले से 'भाई' जैसा प्यार, असम बाढ़ में बहने से बचाने के लिए मासूम बच्चा खुद उफनती नदी में बह गया
असम बाढ़ में 13 साल का बच्चा अपने पालतू पप्पी को बचाने की कोशिश में बह गया.
  • असम के शिवसागर जिले में बाढ़ के दौरान 13 साल के बच्चे की अपने पालतू पिल्ले को बचाने की कोशिश में जान चली गई
  • बच्चा पिल्ले को बाढ़ से बचाने के चक्कर में उफनती नदी में बह गया
  • बच्चे के माता-पिता बाढ़ में अपने इकलौते बेटे को खोने से भावुक और टूटे हुए हैं

दिल का रिश्ता किसी भी रिश्ते से बड़ा होता है, फिर वह इंसान और जनवर के बीच ही क्यों न हो. असम में बाढ़ के बीच ये कहावत लोगों ने सच कर दिखाई है. देश के पूर्वोत्तर राज्य असम में इन दिनों बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. जहां देखो वहां पानी ही पानी है. लोगों के घर छिन गए, अपने बिछड़ गए. हालात कुछ ऐसे हैं कि तस्वीरें देख कर आंखों से पानी नहीं रुकेगा. लोग रो-बिलख रहे हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं. पानी में डूबते जानवरों को देख किसी का भी दिल रो पड़ेगा. इस भयावह मंजर के बीच एक इमोशनल कर देने वाली घटना सामने आई है. एक 13 साल के बच्चे ने अपने पालतू पिल्ले को बचाने के लिए अपनी जान दे दी. असम बाढ़ के बीच ऐसी कई कहानियां देखने को मिली हैं. दो लड़कों ने एक स्ट्रीट डॉग को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी.

Latest and Breaking News on NDTV

'इंसान और डॉग का प्यार'

इंसान और कुत्ते के बेइंतहा प्यार की कई कहानियां हमने फिल्मों में और असल जिंदगी में खूब देखी हैं. लोग अपने पालतू कुत्तों को बच्चे जैसा प्यार करते हैं. वहीं डॉग का लगाव भी मालिक से कुछ ऐसा ही होता है. 1985 में आई जैकी श्रॉफ की फिल्म 'तेरी महरबानियां' में भी इंसान और कुत्ते के बीच का प्यारा सा रिश्ता बखूबी दिखाया गया. वहीं हाल ही में एक घटना सामने आई थी. जहां मालिक की मौत से दुखी कत्ते ने भी अपनी जान दे दी थी. असम में नन्हें से पिल्ले को बचाने की कोशिश में बच्चे ने जान दे दी.

पिल्ले को बचाने की कोशिश में बच्चा बाढ़ में बहा

घटना असम के शिवसागर जिले के बामुनपुखुरी चाय बागान की है. बेटे को खोने के बाद परिवार बुरी तरह टूट गया है. दरअसल इस परिवार के पास 3 महीने का एक पालतू पिल्ला वरुण था. जिसे उन्होंने अपने बेटे की तरह पाला. उनका 13 साल का बेटा ऋदीप उस पप्पी को छोटे भाई की तरह प्यार करता था. बाढ़ के बीच वह अपने प्यारे पल्ले को अकेला छोड़ कर नहीं जा सका. पिता ने खूब कहा कि बेटा घर में पानी भरा है तुम अपने चाचा के घर चले आओ.

Latest and Breaking News on NDTV

पिल्ला बच गया, बेटा चला गया

इस पर 13 मासूम ऋदीप बोला कि पापा मैं 'वरुण' को साथ लेकर जाऊंगा. आप भी हमारे साथ आ जाओ. पानी का बहाव तेज था. इतने में पिता घर के अंदर से जरूरी कागज निकालने चले गए. इस बीच बाहर पानी का बहाव और तेज हो गया. बच्चे के पिता ने बताया कि वह घर के अंदर घुसे इतने में बाहर इतना तेज पानी का बहाव आया कि उनका 13 साल का बेटा फिसलकर उसमें बह गया. उन्होंने उसे बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन नाकाम रहे. पिल्ला तो बच गया लेकिन बेटा चला गया. 

उफनती नदी में बहा 13 साल का बच्चा

एक 'बच्चे' को बचाने के चक्कर में दूसरे बच्चे की जान चली गई. यह घटना 19 जुलाई की है. 13 साल का ऋदीप अपने तीन महीने के पालतू पिल्ले 'वरुण' को सुरक्षित जगह पर ले जाने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान वह खुद पानी के तेज बहाव में फिसलकर बह गया.

इकलौते बेटे को खोने से टूट गए माता-पिता

मासूम ऋदीप के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. पिल्ले को गोदी में लिए वह अपने बेटे को याद कर आंसू बहा रहे हैं. उन्होंने दूसरे लोगों से अपील करते हुए कहा कि बाढ़ के समय अपने बच्चों को हमेशा अपने पास रखें. यह न सोचें कि वे अपने आप सुरक्षित रहेंगे. हमने तो अपना इकलौता बेटा खो दिया है." बच्चे की मां ने पीएम मोदी से बाढ़ प्रभावित हर गांव में नाव की व्यवस्था कराने की अपील की, ताकि मदद मिलते ही लोग जल्द सुरक्षित जगहों पर पहुंच सकें. 

ये भी पढ़ें-ग्राउंड रिपोर्ट: असम में पालतू कुत्ते को बचाते वक्त उफनती नदी में बहा इकलौता बेटा, बेबस पिता के सामने टूटी सांसेंhttps://ndtv.in/india/assam-flood-tragedy-child-swept-away-while-trying-to-save-his-pet-puppy-11849124

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam Flood, Assam Flood Death, Assam Flood Affected Families, Assam Flood Affected Area, Assam Flood Affected Villages
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com