असम में पिछले कुछ समय से बाढ़ के कारण हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं. इस बड़ी आपदा को देखते हुए बॉलीवुड के कई सेलेब्स और लोकल सेलिब्रिटी बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए आगे आए हैं. भूमि पेडनेकर, सलमान खान, कार्तिक आर्यन और पापोन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए और लोगों असम के लोगों की आर्थिक मदद के लिए सामने आए हैं.
भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो जारी करते हुए लोगों से असम के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आने की अपील करती नजर आ रही हैं. जारी किए गए वीडियो में अभिनेत्री कहती हैं, "नमस्ते, देश में इस समय जो कुछ भी हो रहा है, उसके बारे में हम सभी जानते हैं. मैं लोगों के जोश और एकजुटता को सलाम भी करती हूं, लेकिन देश का एक हिस्सा ऐसा भी हैं, जिसे इस समय हमारी सबसे ज्यादा जरूरत है और वह असम.
अभिनेत्री ने जोर देते हुए कहा कि इस मुद्दे पर ज्यादातर लोग बात ही नहीं कर रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि जैसे पिछले साल पूरा देश पंजाब, जम्मू, बिहार और महाराष्ट्र के लोगों की मदद के लिए आगे आया था. ठीक उसी तरह सभी लोग असम के साथ खड़े हों.
अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर ने असम बाढ़ पीढ़ितों की हालत को देखते हुए सभी से उनकी मदद करने की अपील की. अभिनेता का कहना है कि जिस व्यक्ति से जितना हो सके, वह उतनी धन राशी से मदद कर सकता है. अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने सभी से असम बाढ़ पीढ़ितों की मदद के लिए अपील की. अनुपम खेर ने कहा, "दोस्तों असम में आई भयानक बाढ़ को देखकर मन बहुत भारी हो गया.
टीवी और सोशल मीडिया पर जो दृश्य देखे, उन्हें शब्दों में बयां करना मेरे लिए मुश्किल है. कहीं पूरे के पूरे घर पानी में समा गए हैं, तो कहीं लोग अपने परिवार से बिछड़ गए हैं. कहीं छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग नीले आसमान के नीचे बैठे हैं. ऐसी भयावह स्थिति को देखकर मन तब और दुखता है, जब बेजुबान जानवर को भी इस त्रासदी से गुजरे देखते हैं.
कार्तिक आर्यन
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने असम के मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) में 1 करोड़ रुपये की बड़ी राशि का योगदान दिया है, जिसकी मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सार्वजनिक रूप से सराहना की है.
ये भी पढ़ें: असम बाढ़ में फंसी देवोलीना भट्टाचार्जी की मां, रोते हुए एक्ट्रेस बोलीं- ‘सब कुछ खत्म हो गया'
सलमान खान की बीइंग ह्यूमन ड्राइव
सलमान खान और उनकी 'बीइंग ह्यूमन' संस्था असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों (जैसे शिवसागर) में स्थानीय स्वयंसेवकों के साथ मिलकर राशन, पैकेज्ड फूड, पीने का पानी, सैनिटरी पैड्स और मच्छर भगाने की सामग्री वितरित कर रहे हैं. सलमान खान ने 'बीइंग ह्यूमन' और एनजीओ के जरिए 500 सेमी-परमानेंट घर बनवाने और राशन बांटने का जिम्मा उठाया है.
आलिया भट्ट ने की अपील
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर असम के भयावह हालात पर दुख जताते हुए अपने फैंस और नागरिकों से विश्वस्त राहत संगठनों के माध्यम से आर्थिक व आवश्यक वस्तुओं के दान की अपील की है.
स्थानीय कलाकारों और गायक पापोन की पहल
असम मूल के मशहूर गायक पापोन अपने स्तर पर फंड जुटाने के साथ जमीन पर राहत सामग्री पहुंचाने में जुटे हैं. इसके अलावा अदा शर्मा और अन्य सेलेब्स भी डिजिटल कैंपेन के जरिए मदद जुटा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं