असम विधानसभा चुनाव के बाद अब राज्य में सियासी तस्वीर साफ होने की घड़ी करीब है. सभी 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान हुआ, जिसमें मतदाताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया. राज्य में 85.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो शहरों और गांवों दोनों में मजबूत जनभागीदारी को दर्शाता है.
NDTV के एग्जिट पोल से साफ होगी तस्वीर
चुनावी नतीजों से पहले आज एग्जिट पोल सामने आएंगे. NDTV के महा एग्जिट पोल में असम की जमीनी हकीकत, वोटिंग ट्रेंड और आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर संभावित नतीजों की तस्वीर पेश की जाएगी. क्या सत्ता में वापसी होगी या सियासी बदलाव, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दलों के प्रदर्शन से जुड़े सवालों के जवाब एग्जिट पोल में तलाशे जाएंगे.
शाम 6:30 बजे के बाद आएंगे एग्जिट पोल
चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार, आखिरी चरण की वोटिंग समाप्त होने के कम से कम 30 मिनट बाद ही एग्जिट पोल प्रसारित किए जा सकते हैं. तय समय के बाद ही असम समेत अन्य राज्यों के एग्जिट पोल के आंकड़े सार्वजनिक होंगे.
4 मई को आएंगे नतीजे
रिकॉर्ड वोटिंग के बाद असम में राजनीतिक हलकों की धड़कनें तेज हैं. अब सबकी नजरें 4 मई को होने वाली मतगणना से पहले आज शाम आने वाले एग्जिट पोल पर टिकी हैं, जो नतीजों की दिशा का पहला बड़ा संकेत देंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं