उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में दिवंगत अरुण जेटली सरकार के पक्ष को सुनते थे. दूसरे दृष्टिकोण को भी स्वीकार करते थे. यह नजरिया आज ‘‘100 प्रतिशत'' नदारद है. उन्होंने यह भी कहा कि जेटली की ‘‘सबसे बड़ी विफलताओं'' में से एक यह है कि वह ‘‘कभी एक भी दुश्मन नहीं बना सके.''
उपराष्ट्रपति ने जेटली की पत्नी संगीता जेटली की मौजूदगी में ‘पहली अरुण जेटली स्मृति परिचर्चा' के समापन पर ये टिप्पणियां कीं. धनखड़ ने कहा, ‘‘राज्यसभा के सभापति के रूप में मैं उन्हें हर दिन याद करता हूं. अगर आप राजनीतिक परिदृश्य को देखें, तो आपको दूसरे अरुण जेटली नहीं मिलेंगे.''
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में, उन्हें ‘‘एक सख्त मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) का सामना करना पड़ा था.'' उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन वह (बनर्जी) भी जेटली की प्रशंसक थीं. जेटली ने इस तरह की प्रतिष्ठा अर्जित की थी.''
पिछले साल उपराष्ट्रपति चुने जाने से पहले धनखड़ तीन साल तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे थे. धनखड़ ने कहा कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में जेटली सरकार का पक्ष सुनते थे. उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा आश्वस्त रहती थी कि अगर तर्कसंगत बात है, तो उसका समर्थन किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि राज्यसभा में सदन के नेता के रूप में, जेटली के लिए उनकी सीट के अलावा कुछ भी नहीं बदला था. उन्होंने कहा कि उनकी विनम्रता और बढ़ गई थी. कार्यक्रम का आयोजन यहां श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं