मुंबई: CBI ने शनिवार को मुंबई एनसीबी के पूर्व प्रमुख समीर वानखेड़े से आर्यन खान केस मामले में पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की, जिसमें उन पर सुपरस्टार शाहरुख खान से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है. उनके बेटे आर्यन को कॉर्डेलिया क्रूज 'ड्रग' में गिरफ्तार किया गया था.
एमआर वानखेड़े सुबह करीब 10.15 बजे बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के कार्यालय पहुंचे. एजेंसी के कार्यालय में प्रवेश करते समय मीडियाकर्मियों से बात करते हुए वानखेड़े ने सिर्फ "सत्यमेव जयते" (सत्य की ही जीत होती है) कहा. कार्यालय से निकलते समय उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात नहीं की.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दोपहर करीब 2 बजे भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी को करीब 30 मिनट के लिए लंच ब्रेक दिया गया. वह सीबीआई कार्यालय लौटे और जांच में शामिल हुए. अधिकारी ने कहा कि उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद एजेंसी के सामने यह उनकी पहली पेशी थी.
सीबीआई ने मामले के संबंध में पूछताछ के लिए मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व जोनल निदेशक को गुरुवार को तलब किया था, लेकिन वह उस दिन पेश नहीं हुए थे. केंद्रीय एजेंसी ने 11 मई को कथित आपराधिक साजिश और जबरन वसूली की धमकी के अलावा भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत रिश्वतखोरी से संबंधित प्रावधानों के तहत एनसीबी की एक शिकायत पर वानखेड़े और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था.
यह भी पढ़ें-
G7 समिट के दौरान गर्मजोशी के साथ मिले पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन, एक दूसरे को गले भी लगाया
हिंडनबर्ग केस में SC एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट पर मार्केट और इंडस्ट्री के दिग्गजों की क्या है राय?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं