- टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी, जहां इतिहास रचने का लक्ष्य है
- अभिषेक शर्मा का अहमदाबाद में बल्लेबाजी औसत केवल 18.57 है, जो उनकी क्षमता से कम है
- टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा ने सात मैचों में कुल 89 रन बनाए और तीन बार डक हुए
Abhishek Sharma; IND vs NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत आज न्यूजीलैंड के साथ होगी जहां भारतीय टीम इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार रहा है और इस हाई-वोल्टेज फाइनल को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है, लेकिन मैदान पर उतरने से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के लिए एक आंकड़े ने चिंता की लकीरें खींच दी हैं. यह चिंता है टीम के धाकड़ ओपनर अभिषेक शर्मा के अहमदाबाद के इस मैदान पर खराब रिकॉर्ड को लेकर जो आज एक बड़ी परीक्षा होगी.
अहमदाबाद में 'खामोश' रहता है अभिषेक का बल्ला
अभिषेक शर्मा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दुनिया भर के गेंदबाजों को डराया है, लेकिन अहमदाबाद के आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं. आंकड़ों के अनुसार अभिषेक ने इस मैदान पर 9 T20 पारियों में हिस्सा लिया है. इन 9 मैचों में उनके बल्ले से केवल 169 रन निकले हैं. यहां उनका बल्लेबाजी औसत महज 18.77 का है, जो उनकी क्षमता से काफी कम है. हालांकि उनका स्ट्राइक रेट 142.01 का रहा है, लेकिन वह केवल एक अर्धशतक ही लगा पाए हैं. इस मैदान पर अभिषेक ने कुल 10 छक्के और 17 चौके जड़े हैं, लेकिन बड़ी पारी खेलने में वह लगातार नाकाम रहे हैं.
टी20 वर्ल्ड कप में संघर्ष जारी
सिर्फ एक वेन्यू ही नहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए खेलते हुए भी अभिषेक के हालिया आंकड़े डराने वाले हैं. उन्होंने अब तक भारत के लिए 7 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने मात्र 89 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 12.71 का रहा है और उनके नाम तीन 'डक' भी दर्ज है.
कोच गंभीर के लिए क्यों है यह 'सिरदर्द'?
गौतम गंभीर हमेशा से 'इम्पैक्ट' और 'कंसिस्टेंसी' पर जोर देते आए हैं. एक तरफ अभिषेक शर्मा का ओवरऑल T20 करियर शानदार है, जहां उन्होंने 180 मैचों (176 पारियों) में 5,189 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं, लेकिन फाइनल जैसे बड़े मैच में, जहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच और परिस्थितियां अभिषेक को रास नहीं आती दिख रही हैं, गंभीर के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है: क्या अभिषेक फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ इस 'अहमदाबाद के श्राप' को तोड़ पाएंगे ये मैच में देखने वाली बात होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं