- अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में करोड़ों रुपये के चंदे की चोरी का आरोप लगाया है
- केजरीवाल ने यूपी पुलिस, ईडी और सीबीआई पर कोई कार्रवाई न करने और एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगाया है
- एसआईटी ने ट्रस्ट के सदस्यों से पूछताछ की है और जांच रिपोर्ट जल्द सीएम योगी को सौंपने की संभावना है
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने नए आरोप लगाए हैं. एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, राम मंदिर में करोड़ों हिंदुओं की आस्था है. उसी राम मंदिर से करोड़ों रुपये के चंदे की चोरी हो गई, लेकिन एक भी FIR दर्ज नहीं हुई. सरकार किसे बचा रही है? इस पाप में शामिल लोग कितने भी बड़े क्यों न हों, उन्हें सीधे जेल में डालो. करोड़ों लोगों की आस्था की रक्षा जरूरी है.'
वीडियो में केजरीवाल कहते हैं, 'अयोध्या के राम मंदिर से करोड़ों-करोड़ों रुपये के चंदे की चोरी हो गई. बताया जा रहा है कि लगभग 200 करोड़ रुपये का को कैश ही चोरी हो गया और कई हीरे-जवाहरात के बक्शे चोरी हो गए. और भी एक भी एफआईआर नहीं हुई है.'
केजरीवाल ने आगे कहा, 'ना यूपी पुलिस ने एफआईआर की, ना ईडी ने कोई एफआईआर की और ना सीबीआई ने कोई एफआईआर की. केंद्र में और यूपी में दोनों जगह इनकी सरकारें हैं. कोई रेड नहीं, कोई गिरफ्तारी नहीं. लोग कह रहे हैं कि बहुत बड़े-बड़े नाम शामिल हैं. कार्रवाई हुई तो सरकार भी गिर सकती है. आपके हिसाब से किसे बचाना जरूरी है सरकार को या करोड़ों-करोड़ों लोगों की आस्था को.'
आपको बता दें कि राम मंदिर मामले में एसआईटी गठित हुई है. अब तक कई लोगों से पूछताछ हुई है. आज ही सीएम योगी ने एसआईटी टीम ने मुलाकात की है. एसआईटी ने ट्रस्ट के लोगों को अयोध्या से बाहर नहीं जाने का निर्देश भी दिया है. हालांकि, ट्रस्ट ने ही एसआईटी बनाकर जांच की मांग की थी. राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जानकारी सामने आने के बाद से सारे राम भक्त बेहद सदमे में हैं.
ये भी पढ़ें
राम मंदिर चढ़ावा मामला: सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट - सूत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं