विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2012

नियंत्रण रेखा पर सेना ने किया घुसपैठ का प्रयास विफल

सेना ने आज नियंत्रण रेखा पर पुंछ सेक्टर में घुसपैठ का प्रयास विफल कर दिया। समझा जाता है कि इस दौरान हुई गोलीबारी में एक उग्रवादी मारा गया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जम्मू: सेना ने आज नियंत्रण रेखा पर पुंछ सेक्टर में घुसपैठ का प्रयास विफल कर दिया। समझा जाता है कि इस दौरान हुई गोलीबारी में एक उग्रवादी मारा गया।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण रेखा पर कृष्णागति इलाके में चार या पांच उग्रवादियों ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की। निगरानी उपकरणों ने उनकी गतिविधियां पकड़ीं और सीमा पर तैनात जवानों ने उन्हें देख लिया। अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण रेखा की निगरानी कर रहे जवानों ने उन पर गोली चलाई। उग्रवादियों ने भी गोली चलाई। उन्होंने बताया कि कुछ देर की गोलीबारी के बाद उग्रवादियों ने वापस भागने की कोशिश की। नियंत्रण रेखा के समीप एक शव पड़ा है। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Infiltration Bid Along LoC, One Terrorist Dead On LOC, सीमा पर घुसपैठ का प्रयास, एक आतंकी की मौत, Tesion On LOC, सीमा पर तनाव
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com