कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों (Karnataka Assembly Elections Result 2023) के लिए हुए चुनाव के नतीजे शनिवार 13 मई को आने हैं. राज्य में बुधवार को मतदान हुआ और 73.19 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई, जो अब तक का सर्वाधिक है. चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. दोनों पार्टियों ने बहुमत का आंकड़ा पार करने और अपने दम पर सरकार बनाने का दावा किया है. वहीं, जनता दल (सेक्युलर) ने भी अपने चुनावी भाग्य के बारे में विश्वास जताया है. कई एग्ज़िट पोल्स में जेडीएस को किंगमेकर बताया जा रहा है. यहां जानें कर्नाटक चुनाव परिणाम 2023 के बारे में कुछ अहम सवालों के जवाब:-
कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 कब घोषित किया जाएगा?
कर्नाटक चुनाव के नतीजे शनिवार 13 मई 2023 को घोषित किए जाएंगे. इसके लिए शनिवार सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़
कर्नाटक चुनाव के नतीजे पर लाइव कवरेज कहां देखें?
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की डिटेल कवरेज और सटीक नतीजे आप ndtv.com पर लाइव देख सकते हैं. आप NDTV India पर चुनाव कवरेज की लाइव स्ट्रीमिंग भी देख सकते हैं. NDTV India पर आप हर निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों और उम्मीदवारों की जीत-हार के बारे में भी जान सकते हैं.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कितनी सीटें हैं?
राज्य में 224 विधानसभा सीटें हैं. सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शनिवार को होगा. मतगणना पूरे कर्नाटक में 36 केंद्रों पर होगी. चुनाव नतीजे की एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की संभावना है.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में किन पार्टियों के बीच मुकाबला है?
चुनाव में मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. सत्तारूढ़ बीजेपी 38 साल पुराने चुनावी भ्रम को तोड़ने की कोशिश कर रही है, जहां जनता ने कभी किसी पार्टी को दोबारा सत्ता में आने नहीं दिया. कांग्रेस मनोबल बढ़ाने वाली जीत की उम्मीद कर रही है. तीसरी पार्टी जेडीएस है, जो किंगमेकर बनने की उम्मीद में है. दिल्ली और पंजाब की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (आप) ने भी कर्नाटक में अपने उम्मीदवार उतारे हैं. इसके अलावा कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में छोटे दल भी मैदान में थे. NDTV India पर आप सभी उम्मीदवारों की लिस्ट भी देख सकते हैं.
2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में क्या हुआ था?
2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 104 सीटों पर जीतकर हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी. कांग्रेस को 80 सीटें मिली और जेडीएस के हिस्से में 37 सीटें आईं. एक निर्दलीय सदस्य भी था. वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कर्नाटक प्रज्ञावंत जनता पार्टी (केपीजेपी) ने एक-एक सीटें जीती. 2018 के चुनावों में कांग्रेस ने 38.04 प्रतिशत वोट-शेयर हासिल किया. बीजेपी का वोट शेयर 36.22 प्रतिशत और जेडीएस का वोट शेयर 18.36 प्रतिशत रहा.
कर्नाटक चुनाव 2023 के नतीजे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
NDTV India पर कर्नाटक चुनाव 2023 के लाइव अपडेट के साथ-साथ आप NDTV के दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी परिणाम से संबंधित जानकारी देख और पढ़ सकते हैं. NDTV India के यूट्यूब चैनल पर भी कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 की लाइव कवरेज की स्ट्रीमिंग की जाएगी. इसके साथ ही NDTV India के फेसबुक पर भी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. आप अपने एंड्रॉइड या iOS स्मार्टफोन पर NDTV India ऐप डाउनलोड करके लाइव टीवी देख सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं