विज्ञापन

महंगाई को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर क्या बोले?

अखिलेश ने कहा कि भाजपा कभी डीजल, पेट्रोल, कभी बिजली और कभी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दे रही है.

महंगाई को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर क्या बोले?
फाइल फोटो
PTI

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बिजली के बिल के नाम पर भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव के तिकड़मी खर्चों की व्यवस्था के लिए ‘इलेक्शन सरचार्ज' लगा रही है.  अखिलेश यादव ने कहा, "जून से बिजली का बिल देखकर लोगों के आंखों के आगे अंधेरा छाएगा. दरअसल बिजली के बिल में भाजपा का कमीशन बढ़ा है. भाजपा सरकार महंगाई बढ़ा कर जनता की जेब काट रही है. भाजपा सरकार में पहले से ही मंहगाई चरम पर है उसके बाद भी वह लगातार मंहगाई बढ़ाती जा रही है.मंहगाई से जनता पहले से त्रस्त हैं, भाजपा की सरकार हर दिन मंहगाई बढ़ा रही है."

Latest and Breaking News on NDTV

महानदी किनारे प्यासा गांव! नाले में गड्ढा खोदकर पानी पी रहे ग्रामीण, बूंद-बूंद के लिए मोहताज 120 परिवार 

महंगाई को लेकर क्या बोले अखिलेश?

अखिलेश ने कहा कि भाजपा कभी डीजल, पेट्रोल, कभी बिजली और कभी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दे रही है. आम जनता बेबस और परेशान है. भाजपा की कथनी करनी में बहुत अन्तर है. उसने मंहगाई कम करने का वादा किया था लेकिन जबसे सरकार आयी है, रोज मंहगाई बढ़ाती जा रही है. 

सपा प्रमुख ने कहा, "भाजपा की नीतियों से जनता त्रस्त है. भाजपा, पूंजीपतियों के लिए नीतियां बनाती है. उन्हीं के लिए काम करती है. गरीबों की जेब से पैसा निकाल कर पूंजीपतियों की पूंजी बढ़ाती है, फिर उनसे कमीशन और चंदे लेती है. भाजपा गरीब, किसान विरोधी है. 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी तभी महंगाई से निजात मिलेगी."

यह भी पढ़ें: सूर्या मर्डर केस पर बोले योगी- 'दोस्ती की आड़ में चाकूबाजी बर्दाश्त नहीं… मैं दुर्जन के लिए दुर्जन!'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com