- दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट पर किया था सफर
- फ्लाइट पर 11 लोग थे मौजूद, सभी होम क्वारंटीन में
- IndiGo की फ्लाइट में भी एक पैसेंजर संक्रमित
सरकारी एयरलाइन Air India के एक 50 साल के कर्मचारी में कोरोनावायरस का संक्रमण मिला है. यह स्टाफ सोमवार को दिल्ली से लुधियाना आने वाली फ्लाइट में सवार थे. उनके साथ 11 अन्य लोग भी फ्लाइट में थे. हालांकि, बाकी लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है. लेकिन फिर भी एहतियातन उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है.
देश में दो महीनों बाद सोमवार को घरेलू उड़ान की सुविधा शुरू की गई. लुधियाना के सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने NDTV को बताया कि सोमवार को 116 सैंपल लिए गए थे, जिसमें 114 की रिपोर्ट आ गई है और इनमें से एक सैंपल पॉजिटिव पाया गया है.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज दिल्ली के निवासी हैं और एयर इंडिया में सिक्योरिटी स्टाफ के तौर पर काम करते हैं. वो एक डोमेस्टिक फ्लाइट से 25 मई को साहनेवाल एयरपोर्ट पहुंचे थे. संक्रमित मरीज को एक लोकल आइसोलेशन सेंटर में भेज दिया गया है, वहीं, दूसरों को अनिवार्य होम क्वारंटीन में भेजा गया है.
इसके अलावा, IndiGo की चेन्नई-कोयंबटूर फ्लाइट पर भी एक यात्री में कोविड-19 पॉजिटिव निकला है, जिसके बाद एयरलाइन ने अपने पूरे क्रू को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया है.
बता दें कि केंद्र ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि सोमवार से देश में एक-तिहाई घरेलू उड़ानें शुरू हो जाएंगी. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अभी बंद ही रहेंगी. कई राज्यों ने केंद्र से घरेलू उड़ानों को शुरू करने के फैसले से असहमति जताई है क्योंकि देश में कोरोनावायरस के केस लगातार बढ़ ही रहे हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि उन्हें इसके लिए अभी और वक्त चाहिए लेकिन रविवार को महाराष्ट्र भी इसके लिए तैयार हो गया. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में देश के सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को घरेलू उड़ानों को लेकर गाइडलाइंस जारी की हैं. इसमें यात्रियों को अपने स्मार्टफोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने को कहा गया है. राज्यों से एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस टर्मिनल पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने को कहा है. वहीं सबसे बड़ी बात यात्रा कर रहे लोगों के लिए 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहने- जिसमें सात दिनों के लिए पैसे देकर सरकारी क्वारंटीन सेंटर में रहना होगा और बाकी सात दिनों के लिए घर पर आइसोलेट होना होगा- को अनिवार्य कर दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं