अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
- सुखपाल सिंह खैरा से सीएम अरविंद केजरीवाल नाराज
- सुखपाल सिंह खैरा से नहीं मिले सीएम अरविंद केजरीवाल
- मनीष सिसोदिया ने मिलकर फटकार लगाई.
नई दिल्ली:
अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के विधायक सुखपाल सिंह खैरा से खुद सीएम अरविंद केजरीवाल नाराज चल रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुखपाल खैरा के खालिस्तान संबंधी बयान से आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल नाराज बताए जा रहे हैं. यही वजह है कि आज जब सुखपाल खैरा सीएम केजरीवाल से मिलने दिल्ली आए, तो उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया.
मजीठिया से माफी : संकट में 'आप', पंजाब में विपक्ष के नेता सुखपाल खैरा ने मीटिंग में आने से किया मना
इतना ही नहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खबर यह भी है कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने खालिस्तान संबंधी बयान को लेकर सुखपाल खैरा को फटकार लगाई है. हालांकि, खैरा अभी भी ऐसे बयान से इनकार कर रहे हैं.
बता दें कि पिछले हफ्ते सुखपाल खैरा ने कथित तौर पर कहा था , ‘मैं सिख जनमत संग्रह 2020 आंदोलन का समर्थन करता हूं, क्योंकि सिखों को अपने ऊपर हुए जुल्म के खिलाफ इंसाफ मांगने का हक है.’ हालांकि, उनके बयान के बाद बीजेपी से लेकर कांग्रेस ने भी हमला बोला था और सीएम केजरीवाल से उन्हें बर्खास्त करने तक की मांग कर दी थी.
अरविंद केजरीवाल ने अकाली नेता विक्रम मजीठिया से माफी मांगी, कुमार विश्वास का सबसे बड़ा हमला
केंद्रीय मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) की नेता हरसिमरत कौर बादल ने सुखपाल खैरा पर हमला बोलते हुए मांग की कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अपने विधायक सुखपाल सिंह खैरा को बर्खास्त करे. केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बादल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वह इस मुद्दे पर चुप्पी साध कर खैरा को 'मूक समर्थन’ दे रहे हैं. बता दें कि खैरा पर सिख जनमत - संग्रह अभियान का समर्थन करने का आरोप है.
पंजाब में अकाली दल के 34, 'आप' के 21 नेता कांग्रेस में शामिल
इस मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में बादल ने कहा था कि , ‘एक तरफ वह (केजरीवाल) धरना पर बैठकर दिल्ली को स्वतंत्र राज्य बनाने की मांग कर रहे हैं, दूसरी तरफ उनके विधायक और पंजाब में नेता प्रतिपक्ष जनमत संग्रह 2020 का समर्थन करने की बात कह रहे हैं जो पंजाब को ‘भारत के चंगुल ’ से अलग करने के बारे में है.’ उन्होंने कहा था कि पंजाब में सत्ताधारी कांग्रेस को खैरा के खिलाफ ‘‘ जरूरी कानूनी कार्रवाई ’करनी चाहिए थी और केजरीवाल को अपने विधायक को पार्टी से बाहर करना चाहिए था.
VIDEO: विक्रम मजीठिया से माफी मांग अपनों के बीच फंसे सीएम केजरीवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Arvind Kejriwal, Sukhpal Singh Khaira