विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2019

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में हथियारों से भरा ट्रक पकड़ा गया

सूत्रों के मुताबिक पांच अगस्त से लेकर अब तक 40 पाकिस्तानी आतंकी घुसपैठ कर चुके हैं. पिछले 40 दिनों में हुई ये घुसपैठ अब तक की सबसे बड़ी घुसपैठ है. इंटेलिजेंस एजेंसियों की मानें तो ये सभी आतंकी जैश ए मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं. 

नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के एसएसपी के मुताबिक हथियारों से भरा एक ट्रक को पकड़ा गया है. वहीं इंटेलिजेंस सूत्रों के मुताबिक घाटी में हाल के दिनों में कई पाकिस्तानी आतंकी देखे गए हैं. सूत्रों के मुताबिक पांच अगस्त से लेकर अब तक 40 पाकिस्तानी आतंकी घुसपैठ कर चुके हैं. पिछले 40 दिनों में हुई ये घुसपैठ अब तक की सबसे बड़ी घुसपैठ है. इंटेलिजेंस एजेंसियों की मानें तो ये सभी आतंकी जैश ए मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं. खबर यह भी है कि इन आतंकियों के निशाने पर सुरक्षा बल हैं और वो किसी बड़े हमले की फ़िराक में हैं. पाकिस्तान और आतंकियों को भेजने की फ़िराक़ में लगा हुआ है. इसी वजह से जम्मू-कश्मीर की घाटी में सुरक्षा और चौकस कर दी गई है. बता दें कि इंडियन आर्मी (Indian Army) ने जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के केरन सेक्टर (Keran sector) में पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के एक दल द्वारा घुसपैठ की नाकाम कोशिश का एक वीडियो शेयर किया था.

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद बोले, 'जम्मू्-कश्मीर मुद्दे से निबटने में पटेल सही थे जबकि नेहरू गलत'

भारतीय सेना द्वारा शेयर किए गए तीन अगस्त के इस वीडियो में कम से कम 4 शव देखे जा सकते हैं. पाक सेना ने इनके शव लेने से भी इनकार दिया था, जबकि सेना ने इनके पाक सैनिक होने के सबूत भी पेश किए थे. मारे गए घुसपैठियों में आतंकियों के साथ-साथ पाकिस्तान की सेना के जवान भी शामिल थे. सेना सूत्रों ने कहा है कि ये पाकिस्तानी घुसपैठिए थे.

भारतीय राजदूत ने अमेरिकी मीडिया पर लगाया आरोप, बोले - कश्मीर की एकतरफा तस्वीर दिखाई जा रही है

सेना ने पूर्व में कहा था कि पांच से सात पाकिस्तानी घुसपैठिए तब मारे गए थे, जब उसने पाकिस्तानी बैट दल के प्रयास को नाकाम कर दिया था. पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) में आम तौर पर पाकिस्तानी सेना के विशेष बल के कर्मी और आतंकी होते हैं.

कश्मीर में मंडी में सेब बेचने नहीं जा पा रहे कारोबारी​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Pakistani Terrorists, Security Forces
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com