विज्ञापन

वानुअतु में भूकंप के शक्तिशाली झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.3 रही

दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित वानुअतु द्वीप पर सोमवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. इसकी तीव्रता 7.3 मापी गई है.

वानुअतु में भूकंप के शक्तिशाली झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.3 रही
  • वानुअतु के द्वीपों पर सोमवार को रिक्टर पैमाने पर तीव्रता सात दशमलव तीन वाला भूकंप आया था
  • जर्मन रिसर्च सेंटर ने भूकंप की जानकारी दी जबकि अमेरिका ने सुनामी का कोई खतरा न बताया
  • भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग एक सौ तीस किलोमीटर की गहराई पर स्थित था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

वानुअतु के द्वीपों पर सोमवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 7.3 मापी गई. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने इसकी जानकारी दी. अमेरिका के सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने बताया कि इस भूकंप से अभी सुनामी का कोई खतरा नहीं है. इस भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 130 किलोमीटर की गहराई पर बताया जा रहा है.

वानुअतु में भूकंप अक्सर आते रहते हैं, और कभी-कभी इनके साथ सुनामी भी आती है. हालांकि, ये भूकंप ज्यादातर समय विनाशकारी नहीं होते. वानुअतु द्वीप समूह को पहले न्यू हेब्राइड्स के नाम से जाना जाता था. यह दक्षिणी पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित है. 

क्यों आते हैं भूकंप?

भूकंप आते हैं क्योंकि पृथ्वी की सतह पर स्थित टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं, दूर होती हैं या एक दूसरे के ऊपर चढ़ती हैं. इस प्रक्रिया में, पृथ्वी की सतह पर ऊर्जा अचानक रिलीज होती है, जिससे भूकंप आता है. पृथ्वी की सतह पर स्थित टेक्टोनिक प्लेटें लगातार गति में हैं. जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं या दूर होती हैं, तो ऊर्जा रिलीज होती है.

भूकंप आने पर क्या करें?

भूकंप आने पर अफरा-तफरी मचाने के बजाए आप जहां हैं वहीं रहें. हालांकि, अगर आप किसी हाई-राईज बिल्डिंग के पहले या दूसरे फ्लोर पर रहते हैं तो तुरंत बाहर निकलकर खुले स्थान पर आने की कोशिश करें. लेकिन, तीसरी या उससे ऊंची मंजिल पर रहने वाले अंदर रहें क्योंकि भूकंप (Bhukamp) के दौरान सीढ़ियों या लिफ्ट में फंसने का खतरा रहता है. अगर आप बंद दरवाजों के भीतर किसी कमरे में हैं तो इमारत के बीच में कहीं दीवार के सहारे खड़े हो जाएं या फिर किसी टेबल या डेस्क के नीचे बैठ जाएं. 

बड़े आइटम जैसे कैबिनेट्स, अलमारी और फ्रिज वगैरह से दूर रहें. ये चीजें भूकंप के दौरान तेजी से आपके ऊपर गिर सकती हैं. अगर आप भूकंप के दौरान किसी सड़क पर हैं तो खुले स्थान पर आने की कोशिश करें और बिल्डिंग, पुल और बिजली के खंबों से दूर रहें. वहीं, अगर आप किसी चलती गाड़ी में हैं तो अपनी स्पीड कम कर लें और रोड के साइड में जहां गाड़ी खड़ी की जा सकती है वहां गाड़ी रोक लें. कार के अंदर ही रहें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com