विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2019

JNU के कुलपति को हटाने के लिए 49 सांसदों ने लिखा मानव संसाधन विकास मंत्री को पत्र

विभिन्न पार्टियों के 49 सांसदों ने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ जांच की मांग की है.

JNU के कुलपति को हटाने के लिए 49 सांसदों ने लिखा मानव संसाधन विकास मंत्री को पत्र
49 सांसदों ने जेएनयू के वीसी को हटाने की मांग की है.
नई दिल्ली:

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की 'मौजूदा स्थति' पर चिंता जताते हुए विभिन्न पार्टियों के 49 सांसदों ने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ जांच की मांग की है. पत्र में सांसदों ने संविधान प्रदत आरक्षण प्रणाली का ‘उल्लंघन' करने और अकादमिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के बजाय सुरक्षा एवं निगरानी को प्रमुखता दिए जाने पर चिंता जताई है. सांसदों ने पत्र लिखा है कि वे जेएनयू को बचाने लिए उनका तत्काल हस्तक्षेप चाहते हैं. पत्र में कुलपति के खिलाफ जांच की भी मांग की गई है. पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले सांसदों में आप के संजय सिंह, राजद के मनोज झा, कांग्रेस के कुमार केतकर शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें:  जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार बिहार में वामपंथी दलों का चेहरा होंगे

VIDEO: चुनाव लड़ने से इनकार नहीं : NDTV से कन्हैया कुमार

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JNU, JNU VC, JNU Vice Chancellor M Jagadesh Kumar, M Jagadesh Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com