विज्ञापन

बिहार में महिला मंत्रियों की औसत संपत्ति पुरुषों की तिगुनी! 5 अमीर मंत्रियों के पास आधी संपत्ति, 5 गरीब मंत्रियों के पास सिर्फ 1%

Bihar Cabinet Net Worth : महिला मंत्रियों की औसत संपत्ति पुरुष मंत्रियों की तीन गुने से अधिक है. मौजूदा सरकार में 5 महिला मंत्री हैं. उनकी औसत संपत्ति 16.08 करोड़ रुपए है. वहीं पुरुष मंत्रियों की औसत संपत्ति 4.68 करोड़ रुपए हैं. 

बिहार में महिला मंत्रियों की औसत संपत्ति पुरुषों की तिगुनी! 5 अमीर मंत्रियों के पास आधी संपत्ति, 5 गरीब मंत्रियों के पास सिर्फ 1%
Bihar Cabinet Net Worth
  • बिहार के नए मंत्रिमंडल में सात नेता पहली बार मंत्री पद प्राप्त हुए और तीन पूर्व मंत्री शामिल नहीं हैं.
  • रमा निषाद सबसे अमीर मंत्री हैं जिनके पास 31 करोड़ से अधिक की संपत्ति मौजूद है.
  • महिला मंत्रियों की औसत संपत्ति पुरुष मंत्रियों की तुलना में तीन गुना अधिक है, जो 16.08 करोड़ रुपए है.
पटना:

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है. 7 नेता पहली बार मंत्री बने हैं. वहीं, पिछली सरकार में मंत्री रहे 3 नेताओं को इस बार मौका नहीं मिला है. मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों में रमा निषाद सबसे अमीर हैं. रमा निषाद के पास 31 करोड़ की संपत्ति है. बिहार सरकार के दस मंत्रियों की संपत्ति मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अधिक है. लोजपा कोटे से मंत्री बने संजय पासवान बिहार के सबसे गरीब मंत्री हैं. उनकी संपत्ति 23.85 लाख ही है. 32 मंत्री ऐसे हैं जिनकी संपत्ति करोड़ों में है. सिर्फ 3 मंत्री की संपत्ति 1 करोड़ से कम है.

महिला मंत्रियों की औसत संपत्ति पुरुष मंत्रियों की तीन गुने से अधिक है. मौजूदा सरकार में 5 महिला मंत्री हैं. उनकी औसत संपत्ति 16.08 करोड़ रुपए है. वहीं पुरुष मंत्रियों की औसत संपत्ति 4.68 करोड़ रुपए हैं. 

5 सबसे अमीर मंत्रियों के पास आधी संपत्ति, 5 सबसे गरीब के पास 1% ही

आंकड़े बताते हैं कि 5 सबसे अमीर मंत्रियों के पास मंत्रिमंडल की कुल संपत्ति का 46% है. मंत्रिमंडल के सदस्यों की कुल संपत्ति 220.89 करोड़ है. जबकि टॉप 5 मंत्रियों के पास 102 करोड़ से अधिक की संपत्ति है. वहीं 5 सबसे गरीब मंत्रियों के पास सिर्फ 3 करोड़ 63 लाख रुपए की संपत्ति है. उनके पास मंत्रिमंडल की कुल संपत्ति का सिर्फ 1.64% हिस्सा है. 

मंत्रिमंडल के सदस्यों की संपत्ति की लिस्ट 

1. रमा निषाद - 31.86 करोड़ 
2. डॉ. श्वेता गुप्ता - 29.24 करोड़
3. डॉ. अशोक चौधरी - 22.39 करोड़
4. शीला कुमारी - 9.50 करोड़
5. डॉ. दिलीप जायसवाल - 9.33 करोड़
6. शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल - 9.25 करोड़ 
7. विजय कुमार सिन्हा - 8.81 करोड़
8. श्रेयसी सिंह - 7.62 करोड़
9. दामोदर राउत - 6.70 करोड़
10. कुमार शैलेंद्र - 6.68 करोड़
11. सम्राट चौधरी - 6.38 करोड़
12. संतोष कुमार सुमन - 6.10 करोड़
13. नीतीश मिश्रा - 5.98 करोड़
14. संजय कुमार सिंह - 5.53 करोड़
15. दीपक प्रकाश - 4.96 करोड़
16. श्रीभगवान सिंह कुशवाहा - 4.70 करोड़
17. मदन सहनी - 3.85 करोड़
18. सुनील कुमार - 3.73 करोड़
19. निशांत कुमार - 3.61 करोड़
20. रत्नेश सदा - 3.57 करोड़
21. बिजेंद्र प्रसाद यादव - 3.46 करोड़
22. डॉ. रामचंद्र प्रसाद - 3.26 करोड़
23. विजय कुमार चौधरी - 3.13 करोड़
24. केदार प्रसाद गुप्ता - 3.04 करोड़
25. अरुण शंकर प्रसाद - 2.85 करोड़
26. श्रवण कुमार - 2.72 करोड़
27. मिथिलेश तिवारी - 2.67 करोड़
28. लेसी सिंह - 2.21 करोड़ 
29. रामकृपाल यादव - 2.04 करोड़
30. डॉ. प्रमोद कुमार - 1.76 करोड़
31. लखेंद्र कुमार रोशन - 1.64 करोड़
32. जमां खान - 1.43 करोड़
33. नंदकिशोर राम - 32.80 लाख
34. संजय सिंह टाइगर - 32.61 लाख
35. संजय कुमार - 23.85 लाख

ये भी पढ़ें : बिहार में अश्लील गाने बजाए तो खैर नहीं, मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने पद संभालते ही जारी किया अल्टीमेटम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samrat Cabinet, Bihar New Ministers, Bihar Ministers Asset List, Poorest Minister In Bihar Cabinet, Samrat Chaudhary Cabinet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com