- पटना में टीआरई परीक्षा के लिए प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज
- अभ्यर्थी जल्द टीआरआई 4 के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की मांग कर रहे हैं
- कुल 46 हजार 882 पदों पर भर्ती होनी है, अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं
बिहार की राजधानी पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने आज जमकर लाठियां भांजी. प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए तुरंत रिक्तियों को जारी करने मांग कर रहे हैं. गौरतबल है कि छात्र नेता दिलीप ने 8 मई को हजारों छात्रों के साथ पटना कॉलेज से मार्च करने की चेतावनी दी थी. आज हजारों छात्र इसी मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे थे. आक्रोशित छात्र बैरीकेड तोड़ने लगे जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.
शिक्षा विभाग ने कुछ दिनों पहले कहा था कि 19-20 अप्रैल तक TRE-4 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा और 26 अप्रैल तक फॉर्म भरा जाने लगेगा. लेकिन तारीख बताने के बाद भी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है. इसके बाद अभ्यर्थियों में गुस्सा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
#WATCH | Patna, Bihar | Police resort to lathicharge to disperse the aspirants of the Teacher Recruitment Examination (TRE) 4.0 demanding the release of the examination notification for the Bihar Public Service Commission. pic.twitter.com/SqLDAX9kd5
— ANI (@ANI) May 8, 2026
बीपीएससी कैलेंडर के अनुसार 24 अगस्त 2024 को ही टीआरई-4 की परीक्षा होनी थी और 24 सितंबर 2024 को रिजल्ट भी आना था. लेकिन अभी तक विज्ञापन नही आया है. बीपीएससी ने फरवरी के दूसरे सप्ताह में एक नोटिस जारी किया, जिसमें यह कहा गया था कि अधियाचना मिल चुकी है और शीघ्र ही टीआरई 4 का विज्ञापन जारी किया जाएगा. लेकिन यह अब तक जारी नहीं किया गया है. देरी के कारण हजारों अभ्यर्थियों की उम्र सीमा समाप्त हो जाएगी और वे फॉर्म नहीं भर पाएंगे. पटना में पुरुष के साथ-साथ महिला अभ्यर्थियों ने भी प्रदर्शन में भाग लिया. पुलिस ने जैसे ही लाठीचार्ज शुरू किया लोग भागने लगे. बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने बताया है कि इस परीक्षा के लिए 46 हजार 882 पदों पर भर्ती होनी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं