नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार राजमार्गों पर ट्रक एवं टैक्सी के चालकों के लिए आराम करने की समुचित जगह मुहैया कराने के लिए एक नई योजना पर काम कर रही है. इस योजना के तहत पहले चरण में 1,000 सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे. राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे बनने वाले इन सुविधा केंद्रों पर चालकों के लिए विश्राम स्थल, शौचालय और पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा.
प्रधानमंत्री मोदी ने यहां 'भारत मोबिलिटी' वैश्विक प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए राजमार्गों पर ट्रक एवं टैक्सी चालकों को पेश आने वाली समस्याओं की तरफ उद्योग का ध्यान आकृष्ट करने की कोशिश की. उन्होंने कहा, 'ड्राइवर परिवहन क्षेत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. वे लंबे समय तक वाहन चलाते हैं लेकिन उनके पास आराम करने की सही जगह तक नहीं होती है. उन्हें आराम करने का पर्याप्त समय नहीं मिलता है और इसकी वजह से कभी-कभी सड़क दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं.'
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ट्रक चालकों और उनके परिवारों की इस चिंता को समझती है. उन्होंने कहा, 'सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर चालकों के लिए भोजन, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, पार्किंग और आराम की सुविधाओं से लैस आधुनिक इमारतें बनाने की एक ‘नयी योजना' पर काम चल रहा है.'
मोदी ने कहा कि सरकार इस योजना के पहले चरण में देशभर में ऐसी 1,000 इमारतें बनाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि इस पहल से ट्रक और टैक्सी चालकों को जीवनयापन में आसानी होगी और यात्रा भी सुविधाजनक होगी. इससे उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में भी मदद मिलेगी.
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय पहले ही एक अधिसूचना जारी कर चुका है कि एक अक्टूबर, 2025 के बाद बनने वाले ट्रकों में चालकों के लिए वातानुकूलित केबिन मुहैया कराया जाए. यह कदम ट्रक ड्राइवरों के कामकाजी हालात और समग्र सुरक्षा को बढ़ाने की एक व्यापक पहल का हिस्सा है.
राजधानी में तीन दिनों तक चलने वाली भारत मोबिलिटी प्रदर्शनी में 50 से अधिक देशों के 800 से अधिक प्रदर्शक शिरकत कर रहे हैं. इस आयोजन में लगभग 28 वाहन विनिर्माता और 600 से अधिक वाहन कलपुर्जा निर्माता शामिल हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं