विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2011

येदियुरप्पा की जमानत याचिका पर सुनवाई आज

कर्नाटक की लोकायुक्त अदालत मंगलवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी।
बेंगलुरु: कर्नाटक की लोकायुक्त अदालत मंगलवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी। येदियुरप्पा पर जमीन घोटाले से संबंधित पांच मामले हैं जिनमें से पहले दो मामलों में येदियुरप्पा ने जमानत की अर्जी दी है। इन दोनों मामलों में येदियुरप्पा मुख्य आरोपी हैं लेकिन पहले मामले में येदियुरप्पा के अलावा उनके परिवार के 14 सदस्य भी आरोपी हैं जिनमें उनके बेटे और दामाद भी शामिल हैं। येदियुरप्पा पर अपने रिश्तेदारों को सरकारी जमीन देने का आरोप है। इस मामले में येदियुरप्पा के वकीलों की दलील है कि उनके मुवक्किल के खिलाफ दायर किए गए निजी मुकदमें राजनीति से प्रेरित हैं। लोकायुक्त की रिपोर्ट के बाद येदियुरप्पा को सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
येदियुरप्पा, याचिका, जमानत, लोकायुक्त अदालत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com