यह ख़बर 03 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

पहाड़गंज : होटल के कमरे में मिली महिला की लाश

खास बातें

  • मध्य दिल्ली के एक होटल में एक महिला को उसके पति ने कथिततौर पर गला घोंटकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि यह घटना पहाड़गंज के एक होटल में हुई।
नई दिल्ली:

मध्य दिल्ली के एक होटल में एक महिला को उसके पति ने कथिततौर पर गला घोंटकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि यह घटना पहाड़गंज के एक होटल में हुई। मृतका की पहचान पूर्वोत्तर दिल्ली के ब्रह्मपुरी में रहने वाली शाजिया के रूप में हुई है।

शाजिया को उसका पति राशिद बुधवार को होटल लेकर पहुंचा और एक कमरा बुक कराया था। बताया जाता है कि शाजिया और राशिद का तलाक हो गया था, लेकिन बाद में उनके बीच समझौता हो गया और राशिद साजिया को अपने साथ ले आया।

इस घटना के बारे में आज पता चला, जब होटल के स्टाफ को कमरा अंदर से बंद होने पर संदेह हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

राशिद को सुबह जाते हुए देखा गया था। पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई और दरवाजा तोड़ने पर शाजिया मृत हालत में मिली।