विज्ञापन
7 years ago

West Bengal Bypoll Results: पश्चिम बंगाल में विधानसभा की तीन सीटों पर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस कब्जा करते हुए दिख रही है. पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने कलियागंज और खड़गपुर सदर पर जीत हासिल कर ली है. वहीं, करीमपुर सीट पर आगे बनी हुई है. इनमें से दो सीटें तो ऐसी हैं, जिन टीएमसी दो दशक के बाद जीत हासिल कर रही है. वहीं उत्तराखंड की पिथौरागढ़ सीट पर भाजपा आगे बनी हुई है. 25 नवंबर को हुए उपचुनाव (Bengal Bypoll) की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई थी. खड़गपुर सदर, कालियागंज और करीमपुर के लिए हुए उपचुनाव में 18 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होना है. इस चुनाव में पश्चिम बंगाल में करीब सात लाख से अधिक मतदाताओं में से 75.34 फीसदी ने वोट डाले थे. वहीं उत्तराखंड में करीब 50 हजार लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. पश्चिम बंगाल में चुनाव में त्रिकोणीय संघर्ष हुआ है. कांग्रेस-माकपा, तृणमूल और बीजेपी के बीच कड़ा चुनावी संघर्ष देखने को मिला है. चुनाव आयोग के मुताबिक पश्चिम बंगाल की तीन सीटों के उपचुनाव में मतदान प्रतिशत 75.34 फीसदी रहा था. महुआ मोइत्रा के कृष्णानगर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद करीमपुर सीट खाली हो गई थी. खड़गपुर सदर के विधायक के भी इस साल लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद यह सीट रिक्त हुई थी जबकि कालियागंज के कांग्रेस विधायक प्रमथनाथ रे के निधन के बाद यहां उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था. पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और माकपा तीन वर्षों के बाद इस उपचुनाव में एक साथ लड़ी हैं.

West Bengal Assembly Bypolls Counting LIVE Updates:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
West Bengal By Election, Bengal Assembly Bypolls Counting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com