विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2019

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी BJP कार्यकर्ता का शव मिला, कई दिनों से था लापता

पश्चिम बंगाल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता का शव रविवार को  हुगली जिले के गोगाट में एक नहर से बरामद किया गया.

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी BJP कार्यकर्ता का शव मिला, कई दिनों से था लापता
प्रतीकात्मक चित्र.
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता का शव रविवार को  हुगली जिले के गोगाट में एक नहर से बरामद किया गया. चौंकाने वाली बात यह है कि बीजेपी के जिस कार्यकर्ता का शव मिला है, वह राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की हत्या का आरोपी था और पिछले कुछ दिनों से लापता था. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, दूसरी तरफ भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर अपने कार्यकर्ता की हत्या का आरोप लगाया है.  

सीबीआई ने शारदा घोटाला मामले में तृणमूल सांसद डेरेक ओब्रायन को तलब किया 

पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लापता 45 वर्षीय काशीनाथ घोष का शव कोलकाता के पश्चिम में 90 किलोमीटर दूर गोगाट के कोटा गांव की नहर से बरामद किया गया. भाजपा ने घोष की हत्या का आरोप सत्तारूढ़ तृणमूल पर लगाया है. अरंबाग क्षेत्र में भाजपा के संगठनात्मक अध्यक्ष, बिमान घोष ने कहा, "काशीनाथ हमारी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे. उन्हें तृणमूल कांग्रेस के भेजे हुए गुंडों ने मार दिया." काशीनाथ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता लालचंद्र बाग की हत्या के आरोपियों में से एक था.  

केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल से सांसद बाबुल सुप्रियो का ट्वीट- 19 में हाफ हुए थे 21 में साफ हो जाएंगे

बता दें कि 22 जुलाई को इलाके के नकुंडा गांव में लालचंद्र की कथित तौर पर उस वक्त पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी, जब वह एक दिन पहले (21 जुलाई) ही कोलकाता से अपनी पार्टी द्वारा आयोजित शहीद दिवस में हिस्सा लेकर लौटा था. पुलिस ने मामले में भाजपा के छह स्थानीय नेताओं को गिरफ्तार किया था. हालांकि, भाजपा नेताओं ने दावा किया था कि बाग की हत्या तृणमूल के आंतरिक झगड़े का नतीजा है. पार्टी नेताओं ने कहा था कि भाजपा समर्थकों को असली अपराधियों को बचाने के लिए झूठे मामलों में गिरफ्तार किया गया. (इनपुट-IANS)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal, TMC, BJP, Political Violence, Political Violence In Bengal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com