वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
अयोध्या में रविवार को होने जा रहे धर्मसंसद को लेकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा है कि पिछले साढ़े चार साल में राम मंदिर नहीं बना इसलिए ही आंदोलन कर रहे हैं. कल सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम है. इसी के तहत अयोध्या में सबसे बड़ा कार्यक्रम है. एनडीटीवी से खास बातचीत में आलोक कुमार ने कहा, 'राहुल गांधी अगर खुल कर कह दें कि वो राम मंदिर बनवाएंगे तो हम उनका समर्थन करेंगे हम बीजेपी की कोई मदद नहीं कर रहे न कोई माहौल नहीं बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि 1992 जैसा कोई माहौल नहीं बना रहे हैं. मैं ये वादा करता हूं कि हमारा कोई कार्यकर्ता हिंसा नहीं करेगा कानून व्यवस्था नहीं ख़राब होगी शांतिपूर्ण तरीक़े से ये कार्यक्रम होंगे. वीएचपी नेता ने यह भी कहा कि उनका और शिवसेना का कार्यक्रम अलग -अलग है. हमने पहले 5 अक्टूबर को इस कार्यक्रम की घोषणा की थी. हमारा कार्यक्रम उनसे अलग है. आलोक कुमार ने बीएसपी सुप्रीम मायावती से पूछा कि पहले वह यह बताएं की राम मंदिर पर उनका क्या स्टैंड है और कोई भी पार्टी राम मंदिर बनने का विरोध नहीं कर रही है.
उद्धव ठाकरे के पहुंचने से पहले किले में तब्दील हुई अयोध्या
आखिर क्यों अचानक गरमाया जा रहा है अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा, ये है पर्दे के पीछे का खेल
उद्धव ठाकरे के पहुंचने से पहले किले में तब्दील हुई अयोध्या
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
VHP-Ram Mandir-Rahul Gandhi