विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2016

वेंकैया नायडू के 'मैडम' पर लोकसभा में लगे ठहाके

वेंकैया नायडू के 'मैडम' पर लोकसभा में लगे ठहाके
शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: लोकसभा में शुक्रवार का दिन खासतौर से तीन महिलाओं के नाम रहा और केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने इस पर जो टिप्पणी की उस पर तो सदन में ठहाके गूंज उठे।

शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने प्रश्नकाल के दौरान सदन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया कि महिलाओं संबंधी एक सवाल महिला सांसद ने पूछा है और महिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में महिला मंत्री उसका जवाब दे रही हैं।

महिलाओं की सहायता के लिए देशभर में वन स्टॉप सेंटर स्थापित किए जाने संबंधी सवाल प्रश्नकाल में केरल से माकपा की महिला सांसद पी.के. श्रीमति टीचर ने किया, जिसका जवाब महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी दे रही थीं। उस समय आसन पर अध्यक्ष सुमित्रा महाजन थीं।

सवाल पूछने के क्रम में श्रीमति टीचर जब बार-बार 'मैडम स्पीकर' कह रही थीं तो नायडू ने हस्तक्षेप करते हुए कहा, 'यह मैडम की ओर से, मैडम के जरिए और मैडम से किया गया सवाल है।' इस पर सदन में ठहाके गूंज उठे।

इस पर अध्यक्ष ने तुरंत कहा, 'सवाल भी महिलाओं के बारे में है।'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लोकसभा, महिला, केंद्रीय मंत्री, एम. वेंकैया नायडू, Venkaiah Naidu, Lok Sabha, Oneliner, Woman