विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2018

उपेंद्र कुशवाहा बोले राम विलास पासवान से- भाईसाहब.. मौसम पहचान कर अच्छा किया, नहीं खुलेगा खाता

रालोसपा मुखिया उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए में हुए सीट समझौते के बाद राम विलास पासवान और नीतीश को लेकर ट्वीट किया है.

उपेंद्र कुशवाहा बोले राम विलास पासवान से- भाईसाहब.. मौसम पहचान कर अच्छा किया, नहीं खुलेगा खाता
रालोसपा मुखिया उपेंद्र कुशवाहा की फाइल फोटो.
  • उपेंद्र कुशवाहा ने साधा राम विलास पासवान पर निशाना
  • कहा- भाईसाहब अच्छा किया मौसम पहचान कर, नहीं खुलता खाता
  • एनडीए में सीट समझौते पर कसा उपेंद्र कुशवाहा ने तंज
नई दिल्ली:

एनडीए में बीजेपी, राजद और लोजपा के बीच लोकसभा सीटों पर समझौता होने के बाद रालोसपा मुखिया उपेंद्र कुशवाहा ने तंज कसा है. उन्होंने कई ट्वीट कर अपनी भड़ास निकाली है. समझौते के बाद लोक जनशक्ति पार्टी के खाते में छह लोकसभा सीट और एक राज्यसभा सीट आई है. जिस पर ट्वीट करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा-पासवान जी ने राज्यसभा में अपनी सीट सुरक्षित कर ली..…! मौसम को पहचान कर अच्छा किया भाई साहब आपने.....! आखिर लोकसभा चुनाव में एनडीए का खाता जो नहीं खुलने वाला है...! अग्रिम बधाई.

0gr09l48

उपेंद्र कुशवाहा का ट्वीट.

बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं. समझौते के मुताबिक 17-17 सीटों पर बीजेपी और नीतीश कुमार की जदयू लड़ेगी. जबकि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अकेले 32 सीटें जीती थीं. इस पर भी ट्वीट करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- नीतीश कुमार जी की गीदड़ भभकी के सामने नतमस्तक हुए छप्पन इंच वाले...! आज इनका सीना छप्पन से छतीस इंच हो गया...! थाली छीनने वाले ने छीन ली सिटिंग सीट...! मगर जनता तैयार बैठी है बच्चों के हाथ से किताब छीनने वालों का हिसाब लेने के लिए. 

बता दें कि अपेक्षित सीटें न मिल पाने के कारण उपेंद्र कुशवाहा बीते दिनों एनडीए का साथ छोड़कर अब महागठबंधन में शामिल हो चुके है. एनडीए का हिस्सा होने के चलते उन्हें नरेंद्र मोदी कैबिनेट में भी जगह मिली थी. एनडीए का साथ छोड़ने के पीछे कुशवाहा ने अपमान को कारण बताया था. कहा था कि नीतीश कुमार ने सार्वजनिक रूप से उन्हें नीच कहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके सम्मान की रक्षा नहीं की. 

वीडियो- सीटों पर समझौता : बीजेपी-17, जेडीयू-17, एलजेपी-6, रामविलास पासवान जाएंगे राज्यसभा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Upendra Kushwaha, Upendra Kushwaha BJP, Upendra Kushwaha NDA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com