उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है. इस बार समाजवादी पार्टी कई छोटी-बड़ी पार्टियों के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में है. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया PSP(L) के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने भी समाजवादी पार्टी से हाथ मिला लिया है. बता दें कि साल 2017 के चुनाव में अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव में ठन गई थी, जिसका खामियाजा अखिलेश यादव को उठाना पड़ा था. बात इतनी बिगड़ गई थी कि शिवपाल यादव ने अपनी अलग पार्टी बना ली थी. लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश ने चाचा शिवपाल को मना लिया है. इस चुनाव में दोनों मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने बीजेपी का दामन थाम लिया है.
अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि अपर्णा हमारे परिवार की बहू हैं. राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, पर पारिवारिक मतभेद नहीं. परिवार अब एक हो चुका है
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
UP Election 2022 : यूपी चुनाव के पहले चरण में 60 फीसदी से अधिक मतदान, पिछली बार से कम पड़े वोट
वहीं शिवपाल यादव ने कहा है कि मेरे बहुत से दोस्त नाराज हो गए हैं, जिनको टिकट नहीं दिला पाया,उन्हें मना रहा हूं. मुझे लगता है राजनीति में त्याग ज़रूरी है. मुझे किसी पद की लालसा नहीं है. अखिलेश मुझसे मिलने आए थे. मैंने अखिलेश से कोई पद नहीं मांगा है. लोहिया जी ने कभी कोई पद नहीं लिया. मैं त्याग के रास्ते पर हूं. बता दें कि उत्तर प्रदेश के 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार को हुए पहले चरण के मतदान में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ.
ये भी देखें-UP: पूर्वांचल की 54 सीटों के लिए नामांकन शुरू, जानिए क्या था 2017 के चुनाव में सीटों का हाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं