विज्ञापन
This Article is From May 31, 2012

बुलंदशहर में बस से टकराई टाटा-407, 20 की मौत

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के औरंगाबाद कस्बे में गुरुवार सुबह एक बस और टाटा 407 के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में 20 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के औरंगाबाद कस्बे में गुरुवार सुबह एक बस और टाटा 407 के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में 20 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना इतनी भीषण बताई जा रही है कि टाटा 407 में सवार कई यात्रियों के शव काफी दूर-दूर तक बिखरे पड़े थे। हल्द्वानी डिपो की बस में सवार लोगों के शव भी बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलाब सिंह ने बताया कि जनपद के तहसील सिकंदराबाद के मुकंदगढ़ी गांव के लोग टाटा 407 वाहन में सवार होकर गंगा स्नान के बाद गढ़गंगा से वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान सुबह पांच बजे उनका वाहन खानपुर मोड़ पर सामने से तेज गति से आ रही बस से जा टकराया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 18 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बुलंदशहर में बस हादसा, बुलंदशहर सड़क हादसा, Bulandshahr Bus Accident, Bulandshahr Road Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com