विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2015

यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने कहा, हिंदुस्तान के खून में है राम का डीएनए

यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने कहा, हिंदुस्तान के खून में है राम का डीएनए
फाइल फोटो
एटा: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा है कि हिंदुस्तान के खून में 'भगवान राम का डीएनए' है।

उन्होंने रविवार को एटा के कासगंज के सैलई में एक धार्मिक आयोजन में शिरकत करते हुए यह सूक्ति कही। धार्मिक आयोजन में प्रदेश के लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनके मेहरोत्रा भी उनके साथ थे।

राम नाईक की राम-भक्ति इससे पहले भी चर्चा में आई थी। बीते दिसंबर में फैजाबाद स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में वे अयोध्या में राम मंदिर बनाने की वकालत कर चर्चा में आए थे। उन्होंने कहा था कि अयोध्या में जल्द से जल्द राम मंदिर बने, यह उनकी इच्छा है। उनकी यह इच्छा पूरी होनी चाहिए।

इससे पूर्व भी नाईक ने अयोध्या में एक बयान में कहा था कि भारत के हर नागरिक के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर राम मंदिर कब बनेगा। उन्होंने बताया भी था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बारे में विचार करे रहे हैं और राजग राज के बाकी बचे वर्षों में ही राम मंदिर मुद्दे का हल सर्वसम्मति से निकाल लिया जाएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राम नाईक, भगवान राम का डीएनए, Ram Naik, राज्यपाल राम नाईक, DNA Of GOD RAM, Governor Ram Naik
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com