यह ख़बर 07 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'अनशन से नहीं, लोगों के गुस्से से भयभीत होगा केंद्र'

खास बातें

  • बाल ठाकरे ने कहा कि अन्ना हजारे के आमरण अनशन की बजाय भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों के बीच बढ़ रहे गुस्से से केंद्र सरकार भयभीत होगी।
Mumbai:

शिवसेना अध्यक्ष बाल ठाकरे ने कहा कि वरिष्ठ गांधीवादी नेता अन्ना हजारे के आमरण अनशन की बजाय भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों के बीच बढ़ रहे गुस्से से केंद्र सरकार भयभीत होगी। बाल ठाकरे ने कहा कि केंद्र इस बात को लेकर चिंतित है कि हजारे के आंदोलन को लगातार लोगों का समर्थन मिल रहा है, जिससे उसे सत्ता गवांनी पड़ सकती है। केंद्र सरकार हजारे के आमरण अनशन से भयभीत नहीं है। पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में ठाकरे ने कहा, "भ्रष्टाचार केवल महाराष्ट्र तक ही नहीं बल्कि पूरे देश में फैला हुआ है। केंद्र सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और वह 2-जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला, राष्टमंडल खेल घोटाला और अन्य तरह के घोटालों की अवैध कमाई के बूते हासिल धन बल से चल रही है।" ठाकरे ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी आरोप लगाया कि उनके परिवार के सदस्य भी भ्रष्टाचार की गतिविधियों में लिप्त हैं। गौरतलब है कि वरिष्ठ गांधावादी नेता और समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त जन लोकपाल विधेयक लाने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com