यह ख़बर 18 अगस्त, 2014 को प्रकाशित हुई थी

फैजाबाद में लड़की के अपहरण और हत्या के बाद तनाव

लखनऊ:

फैजाबाद के अमानीगंज में एक लड़की के अपहरण और हत्या के बाद तनाव को देखते हुए इलाके में बड़ी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

मोबाइल फोन की दुकान चलाने वाले एक लड़के पर आरोप है कि उसने अपनी जान-पहचान की एक 17 साल की लड़की को अगवाकर फैजाबाद-लखनऊ हाइवे पर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि फेंकने के वक्त लड़की मरी नहीं थी और उसने पुलिस को लड़के नाम और घटना की जानकारी दे दी थी। पुलिस ने लड़के को फौरन गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि क्योंकि लड़का और लड़की अलग-अलग मजहब के हैं, कुछ नेता मामले को सांप्रदायिक रंग देना चाहते थे, जिसमें वह कामयाब नहीं हो पाए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कुछ लोगों का कहना है कि लड़की और लड़के में पहले से ताल्लुकात थे और लड़की लड़के पर शादी करने का दबाव बना रही थी, लेकिन लड़का रिश्ते को लेकर गंभीर नहीं था इसलिए उसने लड़की को ठिकाने लगा दिया।