Uttarakhand avalanche tragedy: उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बाद आए एवलांच (Uttarakhand tragedy) की आपदा का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में उन क्षणों को दिखाया गया है जब एवलांच के कारण तपोवन हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट (Tapovan Hydro Electric Power project) तबाह हो गया. इस प्राकृतिक त्रासदी में अब तक 30 लोगों की मौत हुई है जबकि 170 से अधिक लोग लापता है. एवलांच के कारण बड़ी संख्या में श्रमिक टनल में फंस गए हैं.
नई सैटेलाइट तस्वीरें दिखाती हैं उत्तराखंड में आए एवलांच से हुई तबाही का मंजर
गौरतलब है कि ग्लेशियर टूटने के बाद तपोवन प्रोजेक्ट बाढ़ की चपेट के आ गया था. इस वीडियो में सैलाब को जबर्दस्त गति से डेम में जाते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो में श्रमिकों की आवाजें भी सुनी जा सकती हैं. उत्तराखंड त्रासदी के तीन दिन बाद आए इस भयभीत करने वाले फुटेज में कुछ लोगों को पानी में बहते हुए भी देखा जा सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तपोवन हाइडल पावर डेम इस समय निर्माणाधीन है और इसका काम पूरा होने ही वाला था पानी के जबर्दस्त प्रवाह ने तपोवन प्रोजेक्ट को पूरी तरह से नष्ट कर दिया, इस प्रोजेक् को ऋषिगंगा हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के नाम से जाना जाता है. इस त्रासदी के कारा नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन (NTPC) के प्रोजेक्ट को भी खासा नुकसान हुआ है.हादसे में लापता हुए ज्यादातर लोग दोनों पावर प्रोजेक्ट के श्रमिक हैं, राज्य में सरकार की ओर से इन पावर प्रोजेक्ट का निर्माण किया जा रहा है. 520 मेगावाट की क्षमता वाले तपोवन हाइडल पावर डेम इस समय निर्माणाधीन है और इसका काम पूरा होने की वाला था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं