दिल्ली में स्वाइन फ्लू के अब तक 1,477 मामले सामने आए हैं और छह लोगों की मौत हो चुकी है। सरकारी अस्पतालों में तो एच1 एन1 का टेस्ट मुफ्त किया जा रहा है, लेकिन प्राइवेट लैब मनमाने ढंग से टेस्ट के पैसे वसूल रहे हैं। कीमत 5,000 से 9,000 रुपये के बीच कुछ भी हो सकती है।
मुजफ्फरनगर से आए एक मरीज के रिश्तेदार बता रहे हैं कि वहां प्राइवेट लैब ने टेस्ट के 5,200 रुपये लिए और रिपोर्ट तीन दिन बाद आ पाई। वहीं फरीदाबाद से आरएमएल अस्पताल आए एक मरीज के रिश्तेदार बताते हैं कि मुफ्त में टेस्ट तो हुआ, लेकिन चार दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं मिल पाई। अस्पताल कह रहा है कि एक दिन और लगेगा।
केंद्र ने टेस्ट फीस को लेकर राज्य सरकारों को हिदायत जरूर दी है, लेकिन हकीकत में आलम अब भी कुछ और ही है।
- डॉक्टर डैंग लैब में टेस्ट की फीस 9,000 रुपये है...
- एसआरएल रेलिगेयर 7,230 रुपये ले रहा है...
- लाइफलाइन लैबोरेटरी में 5,800 रुपये लगते हैं...
- लाल पैथ लैब 5,000 रुपये ले रही है...
हमारी ख़बर के बाद जब हमने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को यह जानकारी दी तो जवाब था, 9,000 रुपये तो मुझे भी ज्यादा लग रहा है... साथ ही उन्होंने इस मामले को लेकर आदेश भी दिए हैं कि इसकी जांच की जाए। उन्होंने हमें भरोसा भी दिलाया कि अगर ऐसा हो रहा है, तो नहीं होने दिया जाएगा।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं