पीएम मोदी के बाद अब सीएम केजरीवाल का 'स्वच्छ दिल्ली अभियान'

पीएम मोदी के बाद अब सीएम केजरीवाल का 'स्वच्छ दिल्ली अभियान'

दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की तर्ज पर स्वच्छ दिल्ली अभियान की शुरुआत की।

ऐप के जरिये होगा कूड़ा साफ
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ दिल्ली अभियान होगा। 22-30 नवंबर तक दिल्ली में सभी कूड़े के ढेर साफ़ होंगे। दिल्ली सरकार, नगर निगम और केंद्र सरकार तीनों का जॉइंट प्रयास है। लोग अपने इलाके में कूड़े के फ़ोटो मोबाइल ऐप के जरिये भेजें। 7666400400 पर कॉल करें और लिंक आएगा, जिससे ऐप डाउनलोड होगा।

कूड़े के ढेर की सही लोकेशन ऐप के जरिये हम खुद पता कर लेंगे। 22 नवंबर से पूरी दिल्ली में सफाई अभियान इन भेजी गई तस्वीरों के आधार पर होगी।

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, आज से केवल ऐप लॉन्च हो रहा है। सफाई अभियान 22 से शुरू होगा। वहीं नॉर्थ दिल्ली के मेयर रविंदर गुप्ता ने कहा, पूरी दिल्ली में कूड़े का ढेर हम उठवाएंगे और मलवे का ढेर दिल्ली सरकार का PWD विभाग उठवाएगा।

 दिल्ली नगर निगम के सहयोग से शिकायत का निपटारा
दिल्ली सरकार दिल्ली नगर निगम के सहयोग से ये सुनिश्चित करेगी कि शिकायत का निपटारा हो जाए और क्योंकि दिल्ली में साफ-सफाई का जिम्मा असल में नगर निगम का ही है और दिल्ली सरकार जनता और निगम के बीच समन्वय का काम करेगी इसलिए सरकार ने निगम को भी भरोसे में लेने की कोशिश की है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बताया जा रहा है कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू खुद 22 नवंबर को स्वच्छ दिल्ली अभियान शुभारम्भ करेंगे। असल में इस मसले पर केंद्र, दिल्ली और नगर निगम का साथ आना काफी हद तक मजबूरी और जरूरी दोनों है, क्योंकि स्वच्छ भारत अभियान खुद पीएम मोदी का अभियान है। इसमें बीजेपी के केंद्र और नगर निगम का सहयोग करना मजबूरी है। और दिल्ली साफ़ हो यह दिल्ली सरकार और नगर निगम दोनों चाहते हैं, क्योंकि ये इनकी ही ज़िम्मेदारी है और इसलिए ये जरूरी भी है।

अन्य खबरें